महासमुंद. सिरपुर में मेहर समाज के लिए पांच लाख रुपए की लागत सामाजिक भवन का निर्माण कराया जाएगा. समाज के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने सामाजिक भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की. छत्तीसगढ़ मेहर समाज के प्रदेशाध्यक्ष खिलावन बघेल, सिरपुर मंदिर समिति अध्यक्ष अशोक तुरकाने, राजकुमार डाँडेकर, चंद्रिका प्रसाद डांडेकर, जल्लु राम मेहर, सहस राम जांगड़े, केशव राम जलसेद, रामशरण मारकंडे आदि गुरूवार को संसदीय सचिव निवास पहुंचकर श्री चंद्राकर से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सिरपुर में सामाजिक भवन निर्माण के लिए ध्यानाकर्षित कराते हुए बताया कि सामाजिक भवन बनने से सामाजिक कार्यों में सहुलियत होगी. जिस पर संसदीय सचिव ने सामाजिक भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की. सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि की घोषणा पर समाज के लोगों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है.
https://अवैध, कच्ची और मिलावटी शराब की बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
लाफिनकला और भुरका में बनेगी पानी टंकी, पाइपलाइन से मिलेगी पेयजल आपूर्ति
महासमुंद. ग्राम पंचायत लाफिनकला और भुरका में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण के साथ पाइपलाइन का विस्तार किया जाएगा. गुरुवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्रामीणों की उपस्थिति में निर्माण कार्य का शुभारंभ किया.
https://50 हजार रुपए घूस लेते ट्रैफिक प्रभारी सहयोगी के साथ गिरफ्तार







