আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : देवी मंदिर में करें दीपदान, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: April 18, 2021
---Advertisement---

आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज दिन भर आर्द्रा नक्षत्र रहेगा, जिससे ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 18 अप्रैल रविवार

चैत्र शुक्ल स्कंध-षष्ठी सूर्य-षष्ठी

मेष : साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है. सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं. भाइयों या दोस्तों से अनबन हो सकती है. बेकार के कामों में खर्च अधिक हो सकता है. तनाव की स्थिति बन सकती है. किसी ब्राह्मण को गुड़ का दान करें.

वृष : लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है. बड़ा पद मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है. किसी की भी बातों में न आएं. बिजनेस में कोई गलत फैसला ले सकते हैं. लोग आपके विरुद्ध षड़यंत्र रच सकते हैं. हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं.

http://IPL 2021 : MI ने SRH को 13 रनों से रौंदा, पॉइंट टेबल में टॉप पर

मिथुन : बिजनेस को बढ़ाने की नई योजना बन सकती है. अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है. कानूनी मामलों से बचकर रहें. कोई खास बात सभी को पता चल सकती है. नया एग्रीमेंट न करें. तुलसी नामाष्टक का पाठ करें.

कर्क : मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है. उलझी हुई स्थितियां आज सुलझ सकती हैं. स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है. बिजनेस में कोई बड़ा सौदा आज न करें. पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है. सेहत का ध्यान रखें. आंवले के पेड़ के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाएं.

सिंह : पुराना विवाद सुलझ सकता है. पिता की सहायता से फायदा हो सकता है. परिवार के लोग सहयोग करेंगे. सेहत को लेकर सावधान रहें. झूठ बोलकर अपने काम निकलवाने से बचें. संयम नहीं रखने से परेशानी बढ़ सकती है. भगवान विष्णु को पीला फूल चढ़ाएं.

कन्या : सेहत के लिए दिन ठीक है. राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी. कुछ अनचाही स्थितियां बन सकती हैं. किसी को उधार न दें. हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं.

तुला : रोजगार मिल सकता है. करियर को लेकर नया आइडिया आ सकता है. वाहन सावधानी से चलाएं. लोगों के विवाद में दखल देने से बचें. बिजनेस में विरोधी परेशान कर सकते हैं. ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें.

http://12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित होने संबंधी वायरल आदेश फेक एवं गलत

वृश्चिक : दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा. पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं. प्रमोशन के योग बन रहे हैं. बिजनेस में बोला गया झूठ आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है. जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है. मौसमी बीमारियों हो सकती हैं. कुष्ठ रोगियों को तले हुए भोजन का दान करें.

धनु : अधिकारियों की मदद मिल सकती है. करियर से जुड़ी कोई नई प्लानिंग कर सकते हैं. निवेश के लिए दिन अच्छा है. कोई पुरानी बीमारी परेशान करेगी. लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है. कानूनी मामलों में समय और पैसा बर्बाद हो सकता है. वॄक्ष पर जल चढ़ाएं और शनि के मंत्रों का जाप करें.

मकर : प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है. नौकरी का कोई नया ऑफर मिल सकता है. संतान की तरक्की से प्रसन्नता होगी. पारिवारिक विवाद के कारण तनाव होगा. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. दूसरों के मामले में दखल देने से बचें. काली मां के मंदिर में दीपक जलाएं.

कुंभ : रूका हुआ पैसा मिल सकता है. बिजनेस में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है. पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग हैं. पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें. गलतफहमी के कारण बनती बात बिगड़ सकती है. पिता की सेहत का ध्यान रखें. नदी में चावल और सफेद मिठाई प्रवाहित करें.

मीन : तरक्की के योग हैं. पुराने कामों का अच्छा फल मिल सकता है. बिजनेस के मामले में दिन अच्छा है. आलस के कारण कोई बड़ा मौका गंवा सकते हैं. झूठ न बोलें वरना उलझ सकते हैं. लापरवाही न करें. गरीब बच्चों को नए कपड़ों का दान करें.

http://कोविड अस्पताल में लगी आग से 4 की मौत, सीएम ने की 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now