আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : बनी रहेगी माँ शैलपुत्री की कृपा, जानिए कैसा होगा दिन

Published on: October 7, 2021
---Advertisement---

आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज से शारदीय नवरात्रि का आरंभ होगा. सूर्योदय चित्रा नक्षत्र में हुआ है, जो पूरे दिन रहेगा. चित्रा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग बन रहा है. इसके अलावा वैधृति नाम का एक अन्य शुभ योग भी रहेगा. इन दोनों शुभ योगों का असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 7 अक्टूबर गुरुवार

आश्विन शुक्ल प्रतिपदा नवरात्रारंभ

मेष : आपके लिए गुरुवार का दिन कामकाज के लिए बेहतर है. किसी नवीन मित्र की सहायता से आपको अपनी योजनाओं में आशातीत सफलता अवश्य प्राप्त होगी. आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी परन्तु अचानक खर्च भी बढ़ने वाले है.

वृषभ : आपका व्यवहार बड़ा ही सौम्य रहने वाला है. व्यवहार में परिवर्तन दूसरों के लिए चर्चा का विषय बनेगा. अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. आप कामकाज में मन लगाकर काम करेंगे और किसी अपने की सहायता से ही आपको अच्छा धन लाभ होगा.

https://IPL 2021 : रोमांचक मुकाबले में SRH ने RCB को 4 रन से हराया

मिथुन : बेवजह आज किसी से मन-मुटाव होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो आप फिट रहेंगे. शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी. नौकरी हो या व्यवसाय, सबमें अच्छी सफलता मिलेगी. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा.

कर्क : गुरुवार को आपका भाग्य अच्छा रहेगा. आपका अपने मित्र और एवं परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. आपके लिए किसी नई व्यापारिक योजना पर कार्य करने के लिए अच्छा समय है. कामकाज के लिए दिन बेहतरीन रहेगा.

सिंह : आपको गुरुवार को कामकाज में अच्छी सफलता मिलने वाली हैं. आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. आप अपने बलबूते पर कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे.

कन्या : आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में अच्छा दिन व्यतीत होगा. घर में मेहमानों के आने के कारण माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आपके मन में अपने गुरूजनों और बड़े बुजुर्गों के लिए आदर-सत्कार की भावना में वृद्धि होगी.

तुला : आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे. आपको भाग्य का साथ मिलनेवाला है. परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे, उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा. स्वास्थ्य के लिए दिन उत्तम रहेगा.

https://दशगात्र भोज खाने से 38 बच्चों सहित 46 फूड पॉइजनिंग के शिकार

वृश्चिक : आप अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे. वाणी में मधुरता होगी, जिसके कारण अपने मित्रों, रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता बनेगी. आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा.

धनु : आपके दिन की शुरुआत बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे. दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा. हमेशा अपनी सकारात्मक सोच रखें.

मकर : आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता और  मार्गदर्शन करेंगे. नवीन मित्रता आपके उज्जवल भविष्य में सहायक होगी. आपको भाग्य का साथ अच्छा मिलेगा.

कुंभ : आप चुस्ती-फुर्ती के साथ अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. नौकरी में किसी की सहायता से कुछ नया सिखने का अवसर मिलेगा, मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी.

मीन : आप अपने से बड़ों और सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे. आपके दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है. काम काज में अच्छा धन लाभ होगा. धन का संचय भी कर सकते हैं.

https://सास ने बहू की गला घोंटकर की हत्या, खुद थाने जाकर किया सरेंडर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now