আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : भाग्य का मिलेगा साथ, सहज होंगे कठिन काम, जानें कैसा होगा दिन

Published on: January 28, 2022
---Advertisement---

आज मकर राशि वाले लोगों का मूड अच्छा रहने वाला है. वहीं तुला राशि वाले लोगों को शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. वृश्चिक राशि वाले लोग चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे. सिंह राशि वाले लोगों की खास व्यक्ति से मुलाकात होगी. वृषभ राशि वाले छात्र अपना ध्यान पढ़ाई पर केन्द्रित करेंगे . कन्या राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा. कुंभ राशि वाले लोगों के कार्य क्षेत्र में उत्तम स्थिति बनेगी. वहीं मीन राशि वाले लोगों को अपनी मेहनत और अथक प्रयास का फल अवश्य मिलेगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन…

ॐ सूर्याय नमः 28 जनवरी शुक्रवार

माघ कृष्णपक्ष षटतिला एकादशी

मेष : परिवार के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा. आपका काम-काज उत्तम बना रहेगा. धन लाभ होगा लेकिन आपके अचानक खर्चे भी होंगे. आपकी कार्यक्षेत्र में मेहनत, समर्पण और लगाव साफ देखने को मिलेगा जिसके फलस्वरूप कार्य क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी.

वृषभ : दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है. काम काज में अच्छा धन लाभ होगा. आप धन का संचय भी कर सकते हैं. आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी. साथ ही छात्र अपना ध्यान पढ़ाई पर केन्द्रित करेंगे.

https://महासमुंद जिले में लगा नाइट कर्फ्यू, स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद

मिथुन : दिन काफी तनावभरा रहने वाला है. आपके स्वभाव में गंभीरता और एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी. साथ ही परिवार के साथ कुछ पल सुकून से आप व्यतीत करेंगे. आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे.

कर्क : दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. आपको माता-पिता का स्नेह मिलेगा. साथ ही संतान सुख अच्छा मिलेगा. कामकाज में धन लाभ होगा. हंसते-खेलते आपका दिन व्यतीत होगा. सिर्फ अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

सिंह : छात्र अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे. परिवार के साथ आपका अच्छा तालमेल रहेगा. शुक्रवार का दिन आपके लिए उत्तम है. आपकी जिद परिवार को परेशान करेगी. इसके अलावा आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी.

कन्या : आपको भाग्य का साथ मिलेगा. इस समय में आपके लिए वैवाहिक जीवन का सुख उत्तम रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे बने रहेंगे. परिवार के स्नेह के साथ-साथ आपका उनके साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. इसके अलावा यात्राएं भी हो सकती हैं.

तुला : आपको शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. परिवार के सदस्यों से आपको हर संभव सहयोग मिलता रहेगा. आप कार्य क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे. आपको भाग्य का साथ मिलेगा तथा आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी.

https://वन अधिकार मान्यता पत्र की मांग, संसदीय सचिव ने उचित पहल करने का दिया आश्वासन

वृश्चिक : आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे. नौकरी करने वाले लोगों की भी सीनियर्स द्वारा प्रशंसा होगी. शुक्रवार का दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है. चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे.

धनु : आप कामकाज में अपना बेस्ट देंगे जिसके फलस्वरूप आपको अच्छा लाभ होगा. साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. साथ ही आपको जीवनसाथी और संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे. कार्य क्षेत्र में इस शुक्रवार धन लाभ होगा.

मकर : शुक्रवार का दिन काम काज के लिए बेहतरीन होगा. काम-काज में लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी. आपका मूड अच्छा रहने वाला है. साथ ही परिवार के लोगों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा. हो सकता है आप उनके साथ यात्रा भी करें.

कुंभ : दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होगी और एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. कार्य क्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी. इसके अलावा आपको घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा.

मीन : शुक्रवार का दिन आपके लिए बेहद अच्छा है. आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको ईश्वरीय मदद मिलेगी. आपको अपनी मेहनत और अथक प्रयास का फल अवश्य मिलेगा. इसके अलावा आपको परिवार का सुख आशा अनुसार मिलने वाला है.

https://Tork Kratos इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में 120 किमी रेंज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now