আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Tork Kratos इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में 120 किमी रेंज

Published on: January 27, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. नई Tork Kratos इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत 1.02 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है. कंपनी ने बाइक को दो वर्जन – Kratos और Kratos R में पेश किया है. कंपनी ने लॉन्चिंग के साथ ही दोनों वर्जन के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है. इस ई-बाइक को खरीदने के इच्छुक ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सिर्फ 999 रुपए का भुगतान करके इसकी बुकिंग कर सकते हैं, इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 48V के सिस्टम वोल्टेज के साथ IP67-रेटेड 4 Kwh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है. इसकी IDC रेंज 180 किमी है जबकि रियल वर्ल्ड रेंज 120 किमी है. इस बाइक की टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है. इसमें एक्सियल फ्लक्स टाइप इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है जिसकी अधिकतम पावर 7.5 किलोवाट और अधिकतम टॉर्क 28 Nm है.

https://Honda CBR650R 2022 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

कंपनी का दावा है कि यह बाइक शुरुआती 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 4 सेकंड में हासिल कर लेती है. जबकि हाई-स्पेक Kratos R में ज्यादा पावरफुल मोटर मिलता है जो 9.0 Kw का पावर और 38 Nm का टॉर्क डिलीवर करती है. स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है. इलेक्ट्रिक बाइक में IP67-रेटेड लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है.Kratos फास्ट चार्जिंग सिस्टम के साथ आएगी जो सिर्फ एक घंटे में बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर देगा. हालांकि फास्ट चार्जिंग की सुविधा सिर्फ Kratos R मोटरसाइकिल में दी गई है. इसमें कुछ अन्य अतिरिक्त कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलेंगे. यह जियोफेंसिंग, फाइंड माई व्हीकल फीचर, मोटरवॉक असिस्ट, क्रैश अलर्ट, वेकेशन मोड, ट्रैक मोड एनालिसिस के साथ-साथ स्मार्ट चार्ज एनालिसिस जैसे फीचर्स के साथ उपलब्ध कराई गई है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now