আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Honda CBR650R 2022 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: January 26, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने नई 2022 CBR650R मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है. आराम और शानदार लुक के बीच बेहतरीन तालमेल बनाते हुए 2022 सीबीआर650आर नए ओरेंज हाईलाइट्स (मैट गनपाउडर ब्लैक मैटेलिक कलर) और नए स्पोर्टी ग्राफिक्स (ग्रांड प्रिक्स रेड कलर के साथ) आती है. नए अपर एवं लोवर फेयरिंग्स, मस्कुलेरिटी के साथ स्लिम लाईनों का बेहतरीन संयोजन प्रतीत होते हैं, वहीं सीट युनिट रियर एंड को कॉम्पैक्ट और छोटा लुक देती है. नई 2022 CBR650R मोटरसाइकिल में 649cc, DOHC 16-वॉल्व का इंजन मिलता है.

https://झंडा उतारने के दौरान करंट से छात्रा की मौत, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

यह इंजन 12,000 rpm पर 64 kw का पावर और 8,500 rpm पर 57.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन के साथ उतारा है. यह बाइक मैट गनपाउडर ब्लैक मैटेलिक और ग्रांड प्रिक्स रेड कलर में उपलब्ध है. बाइक की गुरूग्राम में एक्स-शोरूम कीमत 9,35,427 रुपए रखी गई है. होंडा ने अपने एक्सक्लूसिव प्रीमियम डीलरशिप्स- गुरूग्राम (हरियाणा), मुंबई (महाराष्ट्र), बैंगलुरू (कर्नाटक), इंदौर (मध्य प्रदेश), कोची (केरल), हैदराबाद (तेलंगाना) और चेन्नई (तमिलनाडु) में बिगविंग टॉपलाइन पर 2022 CBR650R मोटरसाइकिल की बुकिंग शुरू कर दी है.

https://WHO ने दी चेतावनी- ओमिक्रॉन से ज्यादा संक्रामक होगा अगला कोरोना वेरिएंट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now