আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : बुजुर्गों के पांव छूकर घर से निकलें, जानिए कैसा होगा दिन

Published on: July 18, 2021
---Advertisement---

आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. आज गुप्त नवरात्रि का समापन होगा, इस तिथि को भड़ली नवमी भी कहते हैं. आज के दिन को भी अबूझ मुहूर्त माना जाता है. स्वाती नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. स्वाती नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बन रहा है. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 18 जुलाई रविवार

आषाढ़ शुक्ल श्रीदुर्गा-नवमी

मेष : रविवार का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा. धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है. मन प्रसन्न रहेगा. शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. परिवार के सदस्यों से हरसंभव सहयोग मिलता रहेगा.

वृषभ : कामकाज के क्षेत्र में रविवार का दिन लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी. लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी. प्रमोशन भी हो सकता है.

http://कोरोना के चलते UP में इस साल नहीं होगी कांवड़ यात्रा

मिथुन : आप बेचैनी महसूस करेंगे. आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा. छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. नौकरी करने वाले लोग नौकरी में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे. व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे.

कर्क : आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. आपके अंदर नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा. दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे.

सिंह : भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलेगा, पर कोर्ट-कचेहरी से संबंधित किसी मामले में थोड़ी राहत मिल सकती है. आपकी कार्यक्षेत्र में मेहनत, समर्पण और लगाव साफ देखने को मिलेगा, फलस्वरूप कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी.

कन्या : रविवार के दिन आपको कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, परंतु मन में डर भी बना रहेगा. रविवार का दिन शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है, मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी.

तुला : आपके दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होने वाली है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. नौकरी में अच्छा धनलाभ होगा, प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं. व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है. आज के दिन चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे.

http://स्पा सेंटर में संदिग्ध अवस्था में संचालिका सहित चार युवतियां व ग्राहक गिरफ्तार

वृश्चिक : रविवार के दिन आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय के लिए दिन बढ़िया रहेगा. दिन की शुरुआत अच्छी होगी, भाग्य का साथ मिलेगा. भाई-बंधु तथा मित्रों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे.

धनु : आपका पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. कामकाज में आपको अच्छा धन लाभ होगा. आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा. रविवार का दिन अच्छा ही व्यतीत होगा. आपका भाग्य अच्छा रहेगा.

मकर : आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. नौकरी में पदोन्नति की संभावना है तथा कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी. घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा, उसमें आप शिरकत करेंगे. पूरा दिन मौज-मस्ती मे व्यतीत होने वाला है.

कुंभ : आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिजी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. धन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे.

मीन : आप अपने कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आएंगे. अपने सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा. आप अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. संतान की तरफ ध्यान दें.

http://‘कांग्रेस को कमजोर करना चाह रहे अंकित, आदिवासी समाज से माफी मांगें’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now