बागबाहरा. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान की सचिव एवं जनपद सदस्य आदिवासी नेत्री डुमरौतीन ठाकुर ने कहा है कि गोंड समाज के केंद्रीय महामंत्री एवं दाईजबांधा सर्कल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर की योग्यता का अंकित अग्रवाल उर्फ बागबाहरा ने समाचार पत्र में वक्तव्य जारी कर उपहास उड़ाया है. उन्होने कहा कि हमारा आदिवासी समाज स्वाभिमानी होता है. यह समाज हमेशा दूसरों को सम्मान देता है. ऐसे स्वाभिमानी आदिवासी समाज के नेताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का खामियाजा उन्हें भुगतना होगा. आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने एकमतेन अंकित के खिलाफ़ निंदा प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया है कि अंकित अपने कृत्य के लिए आदिवासी समाज से माफी मांगें अन्यथा समाज अगली रणनीति पर विचार करने बाध्य होगा.
http://पूल किनारे लहंगे में सपना चौधरी ने किया डांस, वायरल हुआ वीडियो
श्रीमती ठाकुर ने कहा कि आदिवासी समाज के नेता किसी पद के मोहताज नहीं हैं. हमारा समाज राजनीति को समाज सेवा मानता है. यदि कोई राजनीतिक पार्टी हमारे लोगों को योग्य समझकर अवसर देती है तभी हम सेवाभाव के उद्देश्य से पद स्वीकार करते हैं. इसलिए अंकित यह भ्रम पालना छोड़ दें कि मंडी अध्यक्ष पद के लिए नाम न होने से मनोहर ठाकुर बौखला गए हैं. उन्होंने कहा कांग्रेस से बाहर कर दिए जाने से खुद अंकित अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं इसलिए उल-जुलूल बयानबाजी कर कांग्रेस को कमजोर करने का षडयंत्र रच रहे हैं. अंकित कांग्रेस से जुड़े समाज को पार्टी से दूर कर कांग्रेस को कमजोर करना चाह रहे हैं. कांग्रेस से निष्कासित हुए अंकित हमें तथा आदिवासी समाज को किसी पद के लिए सुझाव देने की जरूरत नहीं है चूंकि कांग्रेस ने हमें हमेशा उचित स्थान दिया है.
http://ट्रक-बोलेरो में भीषण टक्कर, नायब तहसीलदार सहित 3 की मौत
यही नहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने हमें 33 प्रतिशत आरक्षण देकर हमें तथा समाज को पंचायत से लेकर राज्य सत्ता तक हमारी भागीदारी सुनिश्चित की है. हमारे आदिवासी समाज को अंकित के चाल, चरित्र व चेहरे की आवश्यकता नहीं है. अंकित के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव में प्रमुख रूप से गोंड समाज के उपाध्यक्ष खेदूराम ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की सचिव व जनपद सदस्य डुमरौतीन ठाकुर, संरक्षक कंवल सिंह भारती, सयोजक जगदेव ठाकुर, सहसचिव टीकम ठाकुर, कोशाध्यक्ष हेमसिंह ठाकुर, महामंत्री रामकुमार ठाकुर, ऑडिटर राजू ठाकुर, रूपनारायण ठाकुर, पुराणिक ठाकुर, भोकसिंह ठाकुर, जगदीश ठाकुर, श्यामलाल ठाकुर, मानसिंह ठाकुर, ईश्वर ठाकुर आदि रहे.
अब तक 30 फीसदी कम बारिश, खेतों में कहीं-कहीं दिखाई देने लगीं दरारें https://t.co/Hm6ffvgOAN
— Cg Janadesh (@CJanadesh) July 17, 2021







