আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : जानिए क़ैसा रहेगा अगहन का पहला गुरुवार

Published on: December 3, 2020
---Advertisement---

आज अगहन मास की तृतीया तिथि है. आज सूर्योदय आर्द्रा नक्षत्र में हुआ है, जो सुबह 11.20 तक रहेगा. इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. आर्द्रा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग बन रहा है. जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

ॐ सूर्याय नमः 3 दिसम्बर गुरुवार
मार्गशीर्ष कृष्ण-पक्ष तृतीया 7:27 तक

मेष : राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे. मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा. शत्रु सक्रिय रहेंगे.

वृष : अजनबियों पर विश्वास से हानि हो सकती है. चिंता रहेगी. फालतू खर्च होगा. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं.

http://लाल साड़ी में दिखा मौनी रॉय का खूबसूरत अंदाज, नजरें हटा पाना मुश्किल



मिथुन : जोखिम न लें. व्यसनों पर नियंत्रण रखें. पत्नी के बतलाए रास्ते पर चलने से लाभ की संभावना बनती है.

कर्क : यात्रा न करें. परिवार को प्राथमिकता दें. आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी. नेत्र पीड़ा संभव है.

सिंह : सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे. चोट व रोग से बचें.

कन्या : वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें. विवाद को बढ़ावा न दें. शत्रुओं से सावधान रहें. खर्चों में कमी करें.

तुला : रुका धन मिलेगा. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. भ्रम की स्थिति बन सकती है. कानूनी अड़चन दूर होगी.

http://वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन का निधन, सीएम भूपेश ने जताया दु:ख



वृश्चिक : सकारात्मकता बढ़ेगी. दुस्साहस न करें. व्यापार में इच्छित लाभ होगा. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं.

धनु : पदोन्नाति के योग हैं. अच्छे लोगों से भेंट होगी जो हितचिंतक रहेंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा. आलस्य से दूर रहें.

मकर : किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें. कष्ट, भय, चिंता व बेचैनी का माहौल बन सकता है, धैर्य रखें.

कुंभ : संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है. यात्रा का शुभ योग होने के साथ ही कठिन कार्य में भी सफलता मिल सकेगी.

मीन : शुभ समाचार मिलेंगे. मान बढ़ेगा. उत्साह रहेगा, कार्य की गति बढ़ेगी. समाज में प्रशंसा मिलेगी. लाभ होगा.

http://सीएम का पीएम को पत्र, छत्तीसगढ़ को प्राथमिकता के आधार पर निःशुल्क कोविड-19 का टीका उपलब्ध कराएं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now