नई दिल्ली. एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आएदिन लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. मौनी का मॉडर्न लुक हो या ट्रेडिशनल लुक वे दोनों में बेहद सुंदर लगती हैं. हाल ही में मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा की हैं. जिसमें उन्होंने लाल साड़ी पहनी हुई हैं. मौनी के आउटफिट की कीमत 30 हजार रुपए है. वो अकसर अपने फैंस के लिए हर लुक में तस्वीरें साझा करती हैं. उन्होंने अपनी साड़ी के साथ स्लीवलेस मैचिंग ब्लाउज पहना हैं.
http://वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन का निधन, सीएम भूपेश ने जताया दु:ख
अपनी ज्वेलरी में उन्होंने एक सिल्वर कलर का बेहद खूबसूरत नेकपीस भी पहना हुआ हैं. मौनी का स्टाइल ज्वेलरी के साथ और भी सुंदर लग रहा हैं. मौनी रॉय की ये साड़ी फैंस के लिए एक चर्चा का विषय बन गई हैं. उनकी तस्वीरों पर फैंस अपनी प्रतिक्रियां दे रहें हैं. बता दें कि मौनी रॉय जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नज़र आने वाली हैं. अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल प्ले कर रहे हैं. फिल्म में आलिया भट्ट फीमेल लीड रोल प्ले कर रही हैं और इसके अलावा अमिताभ बच्चन भी फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. देखिए तस्वीरें-
http://रश्मि देसाई का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार, पिंक बिकिनी पहने पूल में करवाया फोटोशूट










