आज अगहन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. आज का सूर्योदय पुष्य नक्षत्र में हुआ है, जो दोपहर 12.25 तक रहेगा. इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले पुष्य नक्षत्र होने से मित्र और उसके बाद अश्लेषा नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग आज बन रहे हैं. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
ॐ सूर्याय नमः 5 दिसम्बर शनिवार
मार्गशीर्ष कृष्ण-पक्ष पंचमी रात्रि 8:10 तक
मेष : जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी. दौड़धूप अधिक रहेगी. चिंता तनाव तथा कार्यभार रहेगा.
वृष : मांगलिक प्रसंग का अवसर प्राप्त होगा. मित्रों का सहयोग, परिवार में प्रसन्नता रहेगी. जल्दबाजी से बचें.
http://तारक मेहता के लेखक ने की आत्महत्या, ब्लैकमेल करने का दावा
मिथुन : यात्रा मनोरंजक रहेगी. भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा. नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है.
कर्क : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. जोखिम के कार्य टालें. परिवार का सहयोग, प्रसन्नता रहेगी. बुद्धि का प्रयोग करें.
सिंह : मेहनत का फल मिलेगा. शारीरिक कष्ट संभव है. अज्ञात भय, चिंता तथा तनाव रहेंगे. बुरे लोगों से दूर रहें.
कन्या : मनोरंजक यात्रा व रुका पैसा मिलने का योग है. कार्य पूर्ण होंगे, समय अनुकूल है. आलस्य नहीं प्रयास करें.
तुला : चिंता बनी रहेगी. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. किसी के उकसावे में न आएं. भावना में बहकर निर्णय न लें.
http://अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, प्रेमिका के पति ने हत्या कर फेंकी थी लाश
वृश्चिक : शुभ समय है. योजना फलीभूत होगी. कारोबार वृद्धि पर विचार हो सकता है. प्रसन्नता रहेगी.
धनु : सत्संग का लाभ, पारिवारिक सहयोग मिलेगा. सुख-शांति रहेगी. धन प्राप्ति की बाधाएं दूर होंगी.
मकर : लापरवाही न करें. किसी से व्यर्थ विवाद हो सकता है. मानसिक क्लेश होगा. वस्तुएं संभालकर रखें.
कुंभ : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. विवाद को बढ़ावा न दें. कुसंगति से बचें. जोखिम व जमानत टालें.
मीन : जल्दबाजी से समस्या बढ़ सकती है. विरोध होगा. बाहर जाने की योजना बनेगी. वरिष्ठ का सहयोग होगा.
http://भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 11 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त











