আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, प्रेमिका के पति ने हत्या कर फेंकी थी लाश

Published on: December 4, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. थाना खल्लारी के ग्राम खुंटेरी में अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 28 नवंबर को प्रार्थी बेदराम सेन ने थाना खल्लारी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका लड़का योगेश सेन 26 नवंबर से घर से लापता है. पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर जांच प्रारंभ की. योगेश की जांच पड़ताल के लिए गांव में भी बैठक आयोजित कर उसकी खोजबीन प्रारंभ की गई.29 नवंबर को गांव के ही मनहरण पांडे के खंडहरनुमा घर के पीछे कुआं में एक शव प्राप्त हुआ जिसे बाहर निकालने पर उसकी पहचान योगेश कुमार के रूप में की गई. पुलिस द्वारा लाश का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से गहरे घाव के निशान पाए गए.

http://गबन के आरोप में सुपरवाइजर और सेल्समैन गिरफ्तार, 10 लाख बरामद


जो हत्या करने की नीयत से की गयी थी और साक्ष्य छुपाने के लिए उन्हें कुंए में डाल दिया. पुलिस ने प्रथम दृष्टया धारा 302, 201 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की छानबीन प्रारंभ की. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को समझते हुए थाना प्रभारी खल्लारी एवं साइबर सेल प्रभारी की टीम गठित की दोनों ही टीमों को यह जानकारी मिली थी 26 नवंबर को मृतक अपनी मां से यह कह कर गया कि मैं लेखराम की पत्नी भुनेश्वरी को अपने घर लाने के लिए जा रहा हूं कहकर लेकिन वापस नहीं आया. पुलिस ने इसी दिशा में जांच आगे बढ़ाई और मामले में पुलिस ने खुंटेरी निवासी लेखराम उर्फ बालाराम (35) एवं भुनेश्वरी पटेल पति लेख राम (30) से अलग-अलग पूछताछ की. पूछताछ में पता चला कि मृतक योगेश सिंह का सेलून है और भुनेश्वरी पटेल की फोटो कॉपी चॉइस सेंटर खुंटेरी मेन रोड पर स्थित है. दुकान में खाली समय पर वह एक-दूसरे से बातचीत करते और इसी बीच उनका आपस में प्रेम संबंध हो गया. इसी वर्ष दशहरा के समय लेखराम को योगेश और भुनेश्वरी पटेल के मध्य प्रेम संबंध होने की बात पता चली और उसने भुनेश्वरी का दुकान जाना बंद करा दिया. लेखराम योगेश व भुनेश्वरी के मध्य प्रेम संबंध की जानकारी परिवार में बदनामी होने के डर से किसी से नहीं बताया.26 नवंबर को जब योगेश शराब पीकर रात करीब 10-11 बजे लेखराम के घर आया तो काफी नशे में था और कहने लगा कि भुनेश्वरी के साथ मेरा प्रेम संबंध है मैं उसके बगैर नहीं रह सकता जब इस बात पर लेखराम ने उसे समझाया तो योगेश उत्तेजित होने लगा इसी दौरान भुनेश्वरी भी वहां पहुंच गई और लेखराम ने गुस्से में आकर कर टंगिया से योगेश के सिर के पीछे एवं बाईं आंख के पास ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

http://कोरोना वैक्सीन के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं, कुछ हफ्तों में तैयार होगा टीका : पीएम मोदी




जिससे योगेश सेन जमीन पर गिर गया और छटपटा ने लगा. योगेश को मृत समझ कर उसे ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने चचेरे भाई उमेश पटेल, सुरेश पटेल को बुलाने उनके घर गया और अपने घर बुलाकर लाया और शव को ठिकाने लगाने के लिए पत्नी भुवनेश्वरी व उमेश पटेल, सुरेश पटेल चारों एक साथ मिलकर मनहरण पांडे के खंडहरनुमा हो सूने मकान के पीछे बाड़ी के कुएं में योगेश के शव को फेंक दिया और हत्या में प्रयुक्त टंगिया को मनहरण के खंडहरनुमा बाड़ी के कुएं के पास केले पेड़ के नीचे छिपाकर रख दिया. इधर, भुनेश्वरी ने दीवार में लगे खून के छींटों की लिपाई-पुताई कर दी इस प्रकार हत्या में शामिल लेख राम ऊर्फ बालाराम पटेल, भुनेश्वरी पटेल पत्नी लेख राम पटेल, सुरेश पटेल पिता भवन पटेल (30), उमेश पटेल पिता भुवन पटेल (32) को गिरफ्तार किया गया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now