আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : रिश्तो में संतुलन बनाकर चलें, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: December 30, 2021
---Advertisement---

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. आज मकर राशि वाले लोगों का का दिन सुख और शांति से भरा रहेगा. धनु राशि वालों का कोई सपना सच हो सकता है. वहीं वृश्चिक राशि वालों की सेहत में सुधार होगा. कन्या राशि वाले लोग पैसे को लेकर वाद-विवाद करने से बचें. सिंह राशि वालों को रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है. वहीं वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. मीन राशि वाले कारोबारियों को बड़े निवेश से बचने की जरूरत है. वहीं कुंभ राशि वाले लोगों को अपनी इच्छाओं को दूसरों पर थोपने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. तुला राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी डील का निर्णय पक्ष में हो सकता है. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 30 दिसम्बर गुरुवार

पौष कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि दोपहर 1:40 तक

मेष : आपका दिन बेहतरीन रहेगा. छोटे-छोटे कई निवेश भविष्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं. साझेदारी के व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. महिलाएं घर के काम में अधिक बिजी रहेंगी. परिजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे.

वृषभ : आपको कुछ अच्छे समाचार प्राप्त होंगे. आय का कोई अतिरिक्त स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ काम करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी. सामाजिक तालमेल और प्रतिष्ठा बेहतर रहेगी.

https://IND vs SA : भारत जीत से 6 विकेट दूर, दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका 94/4

मिथुन : आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे. पेशेवर जीवन में परिस्थितियां आपकी इच्छा के अनुसार होंगी. आपके व्यापार के कुछ कार्य लंबे समय से रूके हुए हैं, तो वह आज पूरे हो सकते हैं. हेल्दी विकल्पों को चुनने से आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा.

कर्क : आप-अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें. आर्थिक तौर पर आप अपने आपको मजबूत महसूस करेंगे. सूझबूझ के साथ काम करें, मुश्किलें आसान होगीं. युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है. खान-पान पर विशेष ध्यान दें, इससे आपकी सेहत ठीक रहेगी.

सिंह : आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा. अगर आप नई नौकरी खोज रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है. परिवार के छोटे सदस्य आपकी मदद के लिए आगे आएंगे. रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है.

कन्या : आपका दिन मिला जुला रहने वाला है. समाज के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे. किसी भी स्कीम में हाथ डालने से पहले सोच-विचार कर लें. व्यापारी वर्ग ग्राहकों से पैसे को लेकर वाद-विवाद करने से बचे. काम से जुड़ी हर छोटी बात पर ध्यान दें.

तुला : गुरुवार का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थिति से उबर जाएंगे. किसी प्रॉपर्टी डील के निर्णय आपके पक्ष में हो सकते हैं. सतर्कता के साथ कमाई को खर्च करें. प्रेमिका को किसी रोमांटिक स्थान की सैर करवा सकते हैं. वाहन चलाते समय सतर्क रहें.

https://मां ने पालतू कुत्ते को घर से भगाने कहा, बेटे ने कुत्ते को गोद में लेकर लगा ली फांसी

वृश्चिक : आपकी सेहत में सुधार होगा. अधिकतर काम अपने घर पर ही रहकर पूरा करने का प्रयास करें. कारोबार करने वालों के लिए समय कठिन हो सकता है, लेकिन निराश ना हों. अधिकारी कार्य को देखकर प्रशंसा करेंगे. ससुराल से खुशखबरी मिलेगी.

धनु : आपका कोई सपना सच हो सकता है. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. साथ ही आप ऑन लाइन शॉपिंग कर सकते हैं. लालच में आकर कोई गैरकानूनी काम बिल्कुल ना करें. गुरुवार के दिन कोई रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकता है.

मकर : गुरुवार का दिन आपके लिए सुख और शांति भरा रहेगा. व्यापार में पब्लिक रिलेशन को और अधिक मजबूत करें. नौकरी पेशा लोगों की आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं. कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है.

कुंभ : आप अपनी इच्छाओं को दूसरों पर थोपने की कोशिश ना करें. प्रशासन से जुड़े कार्य सहजता से होंगे. वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यवसायिक गतिविधियां कमजोर रहेंगी. अच्छे व्यक्तियों के साथ संबंध बनेंगे. साथ ही पिता का भरोसा आप पर बना रहेगा.

मीन : काम धीमी गति से प्रगति की ओर बढ़ेंगे. व्यापार में आशाकूल लाभ होने की संभावना है. कारोबारियों को बड़े निवेश से बचने की जरूरत है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. अपने ससुराल के लोगों से मिलेंगे और उनका कुशल मंगल पूछेंगे.

https://10वीं-12वीं और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा की समय-सारिणी जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now