আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : कैसा होगा आपका दिन, जानें क्या कहते हैं सितारे

Published on: December 11, 2020
---Advertisement---

आज अगहन मास की एकादशी और द्वादशी तिथि का योग हैं. वहीं दिन भर स्वाती नक्षत्र रहेगा. स्वाती नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग आज बन रहा है. गुरुवार की रात से चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला में आ चुका है. इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

ॐ सूर्याय नमः 11 दिसम्बर शुक्रवार
मार्गशीर्ष कृष्ण-पक्ष एकादशी-द्वादशी

मेष : वाणी पर नियंत्रण रखें. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. कार्यों की आलोचना होगी. राजकीय क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे.

वृष : मेहनत सफल रहेगी. लाभ के अवसर आएंगे. विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.

http://पति को बंधक बना 17 लोगों ने किया 5 बच्चों की मां के साथ गैंगरेप



मिथुन : उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे. स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें. रुका धन मिलेगा. व्यापार में नए अनुबंध होंगे.

कर्क : अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. जोखिम न उठाएं. धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी.

सिंह : फालतू खर्च होगा. दूसरों पर अतिविश्वास न करें. मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी.

कन्या : डूबी हुई रकम प्राप्त होगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. प्रसन्नता रहेगी. संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे.

तुला : योजना फलीभूत होगी. नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें. प्रसन्नता रहेगी. उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा.

http://कुली नंबर 1 का नया गाना ‘हुस्न है सुहाना’ रिलीज, रोमांटिक अंदाज में दिखे वरुण-सारा



वृश्चिक : राजकीय बाधा दूर होगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. अपनी वस्तुएं संभालकर रखें. जीवनसाथी से मतभेद.

धनु : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. विवाद को बढ़ावा न दें. व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है.

मकर : राजकीय बाधा दूर होगी. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे.

कुंभ : शत्रु परास्त होंगे. व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें. आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी.

मीन : यात्रा मनोरंजक रहेगी. आय में अधिक व्यय से मनोबल कमजोर पड़ सकता है. कार्य क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा.

http://बढ़ेगी इम्यूनिटी, दौड़ेगा दिमाग, जानिए पालक खाने के फायदे

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now