আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कुली नंबर 1 का नया गाना ‘हुस्न है सुहाना’ रिलीज, रोमांटिक अंदाज में दिखे वरुण-सारा

Published on: December 10, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सारा अली खान और वरुण धवन की आने वाली फिल्म कुली नंबर 1 का नया गाना ‘हुस्न है सुहाना’ रिलीज हो गया है. इस सॉन्ग में सारा अली खान और वरुण धवन का जोरदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दोनों की केमेस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है. हालांकि यह सॉन्ग भी गोविंदा और करिश्मा कपूर की ‘कुली नंबर 1’ का ही सॉन्ग है जिसे दोबारा से रिक्रिएट किया गया है. हुस्न है सुहाना गाने को चांदना दीक्षित और अभिजीत भट्टाचार्या ने गाया है. इसे म्यूजिक तनिष्क बागची और आनंद मिलिंद ने दिया है और बोल समीर अंजान ने लिखे हैं.

http://कार्य में लापरवाही, राजस्व मंत्री ने तहसीलदार को किया निलंबित



फिल्म ‘कुली नंबर 1’ को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है और इसमें परेश रावल, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर और राजपाल यादव भी नजर आएंगे. फिल्म के इस नए सॉन्ग को शेयर करते हुए सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा है- मुझे कुछ करना है एनाउंस, तैयार रहे कुछ मस्ती, डांस और बाउंस के लिए, हुस्न है सुहाना रिलीज हो चुका है. बता दें कि फिल्म 25 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

http://स्कूल बैग होंगे हल्के, होमवर्क भी तय लिमिट से ज्यादा नहीं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now