आज पौष मास की अमावस्या है. आज दिन भर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग दिन भर बना रहेगा. दोपहर लगभग 12.30 पर चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा. मकर राशि में पहले से ही बुध और शनि स्थित है. इन तीनों ग्रह के एक ही राशि में होने से त्रिग्रही योग बन रहा है. इस योग का असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 13 जनवरी बुधवार
पौष कृष्ण अमावस्या 10:29 तक
मेष : विवाद से बचें, स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. वाहन में विशेष सावधानी रखें. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. भाइयों से मतभेद बढ़ सकते हैं.
वृष : वाणी पर नियंत्रण रखें. कार्य पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा. राजकीय रुकावटें दूर होंगी. धन प्राप्ति सुगम होगी.
http://Vivo Y12s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
मिथुन : आय में वृद्धि होगी. कार्य का बोझ स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है. थकान रहेगी. प्रसन्नता का वातावरण रहेगा.
कर्क : पीठ पीछे चु्गलखोर सक्रिय रहेंगे. ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा. मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा. वस्तुएं संभालकर रखें.
सिंह : अनावश्यक क्रोध न करें, बात बिगड़ सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. अपनों में से किसी का व्यवहार दिल पर चोट पहुंचा सकता है.
कन्या : अज्ञात भय सताएगा. मेहनत का फल मिलगा. रुके कार्य पूर्ण होंगे. लाभ में वृद्धि होगी. प्रमोशन मिल सकता है.
तुला : राजकीय कोप संभव है. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. भूले-बिसरे मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी. व्यवसाय ठीक चलेगा.
http://छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगा ‘कोविशील्ड’, पहली खेप में मिलेंगे 3.23 लाख वैक्सीन
वृश्चिक : पारिवारिक सहयोग मिलेगा. अज्ञात भय, शारीरिक कष्ट संभव है. दूसरों की बातों में न आएं, हानि हो सकती है.
धनु : स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. फिजूलखर्ची से बजट बिगड़ेगा. दूसरों से अपेक्षा न करें. जोखिम टालें. कुसंगति से हानि होगी.
मकर : व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. मतभेद समाप्त होंगे. समस्या से सामना हो सकता है. समय अनुकूल है, ठीक होगा.
कुंभ : योजना फलीभूत होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. ऐश्वर्य पर खर्च होगा. वरिष्ठजन सहयोग करेंगे. मान में बढ़ोतरी होगी.
मीन : स्वास्थ्य पर व्यय हो सकता है. देवदर्शन सुलभ होंगे. राजकीय बाधा दूर होगी. आय में वृद्धि होगी. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें.
http://उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट हैक











