আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Vivo Y12s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Published on: January 13, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Vivo Y12s को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत सिंगल 3GB + 32GB वेरिएंट के लिए 9,990 रुपए रखी गई है. ग्राहक इसे फैंटम ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू वाले कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. इसकी बिक्री वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर, ऐमेजॉन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, टाटा क्लिक और देशभर के सारे पार्टनर रिटेल स्टोर्स से होगी. डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये फोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड Funtouch OS 11 पर चलता है और इसमें 6.51-इंच HD+ (720×1,600 पिक्सल) IPS डिस्प्ले दिया गया है.

http://छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगा ‘कोविशील्ड’, पहली खेप में मिलेंगे 3.23 लाख वैक्सीन

इसमें 3GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 13MP और 2MP के दो कैमरे दिए गए हैं. वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8MP का कैमरा इसके फ्रंट में है. इसकी इंटरनल मेमोरी 32GB की है, जिसे कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें  4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, GPS/ A-GPS, FM रेडियो और एक माइक्रो-USB पोर्ट का सपोर्ट मौजूद है. फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड है. इसकी बैटरी 5,000mAh की है और यहां 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है.

http://5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y51A भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now