আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : कैसा होगा रविवार, जानिए सितारों के संकेत

Published on: January 10, 2021
---Advertisement---

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में हुआ है, जो सुबह 10 बजे तक रहेगा. इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा, जो पूरे दिन रहेगा. अनुराधा नक्षत्र होने से मृत्यु और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से काण नाम के 2 अशुभ योग आज बन रहे हैं. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 10 जनवरी रविवार
पौष कृष्ण द्वादशी 4:53 तक, त्रयोदशी

मेष : कानूनी मामलों में सफलता, बिजनेस में लाभ होगा. महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत का पाठ करें.

वृष : रूका पैसा मिल सकता है. सोच-समझकर निर्णय लें. देवी सरस्वती को केसर से रंगे चावल चढ़ाएं.

http://सभी छोटे-बडे़ कार्यकर्ताओं को मिलेगा बराबर सम्मान : रवि निषाद



मिथुन : मान-सम्मान मिलेगा. विवाद हो सकता है. माता-पिता की सेवा करें, पसंद की चीज खिलाएं.

कर्क : निजी मामले सार्वजनिक हो सकते हैं. मान-सम्मान में कमी आ सकती है. तुलसी को जल चढ़ाएं परिक्रमा करें.

सिंह : धन लाभ के मौके मिलेंगे. पैसा उधार न दें. भगवान विष्णु एवं शनिदेव की पूजा करें.

कन्या : मुश्किलें खत्म होंगी, धैर्य बनाएं रखें. बिगड़े हुए संबंध सुधरेंगे. सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें.

तुला : वाहन में सावधानी रखें. जीवनसाथी से अनबन हो सकती है. महामृत्युंजय मंत्र जाप करवाएं.

http://16 जनवरी से लगेगा कोरोना का टीका, स्वास्थ्यकर्मियों को पहले दी जाएगी वैक्सीन



वृश्चिक : रोजगार व उधार का पैसा मिलने के योग हैं. शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करें.

धनु : परेशानियां खत्म होंगी. संतान के भविष्य की चिंता रहेगी. भगवान श्रीकृष्ण को मक्खन का भोग लगाएं.

मकर : शत्रु सक्रिय रहेंगे. कानूनी पेंच एवं जोखिम भरे निर्णय से बचें. राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें.

कुंभ : धन लाभ के योग बन रहे हैं. पैसा उधार देने से बचें. काले कुत्ते को दूध पिलाएं.

मीन : निर्णय लेने से पहले सलाह जरूर लें. देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें.

http://साली के प्यार में जीजा ने की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now