खल्लारी. संसदीय सचिव व खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के बागबाहरा स्थित कार्यालय में बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रवि निषाद का ग्रामीण कार्यकर्ताओं, विधायक प्रतिनिधि, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी, पोलिंग बूथ कार्यकर्ता, बूथ एजेंटों ने गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर खल्लारी विधानसभा में कांग्रेस को पहले से और अधिक मजबूत बनाने नवनियुक्त ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष रवि निषाद को भरोसा दिलाया. इस मौके पर श्री निषाद ने कहा कि कांग्रेस के सभी छोटे-बडे़ कार्यकर्ताओं को एक समान सम्मान मिलेगा. जिसके लिए सबका साथ और विश्वास चाहिए.
http://16 जनवरी से लगेगा कोरोना का टीका, स्वास्थ्यकर्मियों को पहले दी जाएगी वैक्सीन
उन्होंने आगे कहा कि पूरी ऊर्जा के साथ ब्लॉक व विधानसभा क्षेत्र को सबल बनाया जाएगा. सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि देवानंद निर्मलकर, वरिष्ठ कांग्रेसी सेवाराम साहू, मोहन कुलदीप, कांग्रेस नेता व सामाजिक कार्यकर्ता तारेश साहू, बागबाहरा सरपंच संघ के महासचिव नंद कुमार निषाद, मिल्लूराम साहू, रोशन साहू, मनहरण गुप्ता, कोमल महानंद, राहुल कुलदीप, सुरेश सहिस, संतोष कुमार शर्मा, बरूण यादव, केवल यादव, तुलसी निषाद, पंच्चू पटेल, कार्तिक चक्रधारी, परस सोनवानी, परमानंद बरिहा, चन्दूलाल साहू, रोहित ध्रुव, कमलनारायण साहू, नरेन्द्र सिन्हा, नीलकंठ यादव, विजय मिर्चे, ओमप्रकाश साहू, प्रेम दीवान, रोहित यादव, राकेश सिन्हा, राहुल बंछोर, इंद्रकुमार चौहान, बैतल पटेल, खूबी पटेल, बंशीराम गेंदले, मुकेश निषाद, छबिराम साहू, टीकम जांगडे़ आदि कांग्रेसजनों ने बधाई प्रेषित की है.
http://साली के प्यार में जीजा ने की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार







