আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : इष्ट पर रखें भरोसा, जानिए क्या कहते हैं सितार

Published on: March 26, 2022
---Advertisement---

आज मकर राशि वाले छात्रों को परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है. वहीं मीन राशि वाले लोग धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे. वृश्चिक राशि वाले लोगों का मन प्रसन्न रहेगा. कन्या राशि वालों को भाग्य का साथ प्राप्त होगा. वृषभ राशि वाले उत्साह से भरपूर रहेंगे. कुंभ राशि वाले लोगों का मधुर व्यवहार रहेगा. सिंह राशि वाले लोगों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. वहीं तुला राशि वाले लोग बेचैनी महसूस करेंगे. जानिए क्या कहते हैं सितार…

ॐ सूर्याय नमः 26 मार्च शनिवार

चैत्र कृष्ण नवमी आदिनाथ जयंती

मेष : आज आपकी आदतों के कारण अपने अपनों से दूरिया बना ली हैं. समय रहते अपने सामान्य स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा. आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा. नए संपर्क स्थापित होंगे.

वृषभ : आज पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे. कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे. भाग्योदय संभव है. जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें, निश्चित सफल होंगे.

https://VIDEO : प्रिया सिंह राजपूत का गाना ‘पीने के बाद सेंटी’ रिलीज

मिथुन : आज नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी. कान संबंधित पीड़ा हो सकती है. अनावश्यक विवादों में न बोलें नुक्सान हो सकता है. नौकरी में बदलाव के योग हैं. राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं.

कर्क : आज आर्थिक मामले सुलझने की उमीद है. जिन लोगों की आपने मदद की थी, वही आपका विरोध करेंगे. रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. सुख सुविधा पर खर्च संभव है. मानसिक अस्थिरता रहेगी.

सिंह : आज वैचारिक मतभेद दूर होंगे. किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा. कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे. रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है. मांगलिक खर्च संभव है.

कन्या : आज बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें. आपकी उन्नती से विरोधी को तकलीफ हो सकती है. राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे.

तुला : आज सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी. मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं. उधार दिया पैसा आने में संदेह है. मित्र आपके कार्यो में साहयक होंगे. यात्रा सुखद होगी.

https://शरीर में पानी की कमी न होने दें, मौसमी फलों का करें सेवन

वृश्चिक : आज कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे. कार्यो में हो रही देरी से चिंतित होंगे. कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा. बहनों से झगड़ा हो सकता है. धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी.

धनु : आज धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा. धनार्जन के नए श्रोत स्थापित होंगे. माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी. दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी.

मकर : आज रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. बिमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबरायें नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें, सब अनुकूल होगा. जीवन-साथी का साथ मिलेगा.

कुंभ : आज नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझकर करें. पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे. शत्रु परास्त होंगे. नए संपर्क आपको ख्याति दिलवा सकते हैं. कारोबार विस्तार के योग हैं.

मीन : आज नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन लें. पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें. किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं. खुद को परिपक्व करें. अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है.

https://मैरिटल रेप पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी- शादी क्रूरता का लाइसेंस नहीं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now