আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शरीर में पानी की कमी न होने दें, मौसमी फलों का करें सेवन

Published on: March 25, 2022
---Advertisement---

रायपुर. मार्च-अप्रैल के महीनों में जैसे-जैसे मौसम अपना रंग बदलता है, उसी तरह हमारे शरीर में भी काफी बदलाव होने लगते हैं. बढ़ते तापमान के कारण कई मौसमी बीमारियां भी अपना असर दिखाने लगती हैं. बेचौनी, घबराहट, सुस्ती के साथ पेट संबंधी परेशानियां भी इस मौसम में आम बात है. इसलिए इस मौसम में खान-पान का विशेष ख्याल रखना चाहिए. गर्मियों के मौसम में ज्यादा तला-भुना या ज्यादा मसाले वाला खाना हमारे शरीर पर बुरा असर डालता है. इस तरह का खाना हमारे पाचन प्रक्रिया को खराब कर देता है जिससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. गर्मियों में खाना हल्का व आसानी से पचने वाला होना चाहिए.

इस मौसम में खूब पीएं पानी

शासकीय आयुर्वेद कॉलेज रायपुर के सह-प्राध्यापक डॉ. संजय शुक्ला ने बताया कि गर्मियों के मौसम में पानी खूब पीना चाहिए क्योंकि गर्मियों में हमारे शरीर से पसीना निकलता है जिससे डिहाइड्रेशन होने का खतरा रहता है. दिनभर कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा पानी थोड़ी-थोड़ी देर में ज़रूर पीएं. इससे शरीर से सारी गंदगी बाहर निकल जाती है और पाचन क्रिया भी ठीक रहती है. गर्मियों में जितना हो सके सामान्य पानी पीने की कोशिश करें. फ्रिज़ के पानी की जगह घड़े या सुराही का पानी पीएं. गर्मी में लू से बचने के लिए भी सामान्य पानी पीना चाहिए.

https://CRPF के 28 जवानों को फूड प्वॉइजनिंग, अस्पताल में भर्ती

ताजा खाना ही खाएं

डॉ. शुक्ल ने बताया कि गर्मियों में हमेशा ताजा भोजन ही करना चाहिए. गर्मियों में फूड पॉयजनिंग होने का ख़तरा ज्यादा होता है. इस मौसम में सब्जी और दालें जल्दी खराब हो जाती हैं इसलिए ताजा खाना ही खाएं. इस मौसम में सुपाच्य भोजन ही करना चाहिए. ज्यादा मसालेदार भोजन नुकसानदेह हो सकता है.

मौसमी फल और सब्जियों का सेवन लाभदायक

गर्मी में मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करने से शरीर चुस्त और तरोताजा रहता है. इसलिए तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी, फालसा, अनानास, मौसम्बी व लीची खाना फायदेमंद है. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी.

https://एक दिन राहत के बाद आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now