रविवार को चंद्रमा तुला राशि में रहेगा. इसके बाद वृश्चिक और धनु राशि से गुजरते हुए मकर तक जाएगा. इस समय चंद्रमा पर गुरु और मंगल की दृष्टि रहेगी, जिसके कारण मेष, कन्या, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों को सितारों का साथ मिलेगा. 7 राशि वालों के कामकाज तो पूरे होंगे, लेकिन रुकावटें भी आ सकती हैं. वहीं तुला राशि वाले लोगों को आर्थिक मामलों में संभलकर रहना होगा. जानिए कैसा होगा दिन..
ॐ सूर्याय नमः 15 अगस्त रविवार
श्रावण शुक्ल सप्तमी गोस्वामी तुलसीदास जयंती
मेष : रविवार को व्यावसायिक सन्दर्भ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं. हालांकि आमदनी में बढ़ोतरी संभव है. वैवाहिक जीवन सुखद और अनुकूल रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी.
वृषभ : आपके सहकर्मी समूह के बीच में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है. व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारु रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी. आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नवीन रास्ते भी मिलेंगे.
http://IndVsEng : इंग्लैंड 391 पर ऑलआउट, भारत पर 27 रन की बढ़त
मिथुन : रविवार को अधूरे कामों में सफलता मिलेगी. हालांकि क्रोध करने से बचना जरूरी होगा. आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. आमदनी निरंतर बनी हुई है किन्तु व्यय आशा के विपरीत अधिक हो सकतें हैं. इन खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा.
कर्क : व्यावसायिक सन्दर्भ में अपने आप को साबित करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है. वरिष्ठों को खुश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्र स्वाभाव ही सफलता की कुंजी है.
सिंह : आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे और प्रभावशाली स्थिति की ओर बढ़ेंगे. आपकी कुछ पोषित इच्छाओं की पूर्ति होगी और आपके पास नई चीजें आ सकती हैं. रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध अधिक सौहार्द्रपूर्ण बनेंगे.
कन्या : रविवार को परिणाम आपके पक्ष में होंगे. आप भावनात्मक रूप से अलग-थलग महसूस कर सकते हैं. इस पर नियंत्रण पाने के लिए आपको कई मुद्दों पर काम करने की आवश्यकता होगी. आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे. हालांकि खर्चों का दबाव अधिक रहेगा .
तुला : आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके लाभ प्राप्त करेंगे. इस प्रकार वित्तीय समृद्धि का आश्वासन दिया गया है. हालांकि परिवार-जीवन में गड़बड़ी, परिवार के लोगों का बिगड़ता स्वास्थ्य और संपत्ति के मामलों में विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे.
http://‘बचपन का प्यार’ गाती दिखीं रानू मंडल, वायरल हुआ वीडियो
वृश्चिक : व्यावसायिक क्षेत्र में आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे. प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे. व्यावसायियों को साझेदारी या एसोसिएशन के माध्यम से अच्छा लाभ मिल सकता है. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा.
धनु : परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से उच्च अध्ययन के लिए प्रवेश पाने वाले सफल होंगे. व्यवसायी लम्बे समय से चली आ रही जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे. आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा. आपको अपने खर्चों पर संयम रखने की भी आवश्यकता है.
मकर : प्रेम संबंधों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है. आप भावनाओं में न बहें और किसी पर इतना भी भरोसा ना करें कि वह आगे चलकर आपके लिए मुसीबत बन जाए. समय कमजोर चल रहा है. अतः धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों में निरंतरता बनाए रखें.
कुंभ : व्यावसायिक रूप से आप प्रगति करेंगे. अपने कार्यों के लिए कार्यस्थल पर आप प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं. आप में से कुछ लोग एक नए संघ या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं. प्रतिद्वंद्वी आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे.
मीन : यह मिश्रित परिणामों वाला दिन है लेकिन व्यापक स्तर पर चीजें आपके पक्ष में होंगी. कार्य स्थल पर बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. आपके खर्च बढ़ेंगे. आपको एक नया दृष्टिकोण अपनाना होगा और वांछित परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी.
http://खेलते-खेलते रेलवे ट्रैक पर पहुंचा मासूम, चपेट में आने से मौत











