बिलासपुर. एक ढाई साल के मासूम की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. आरपीएफ ने शुरुआती कार्रवाई के बाद मामला कोनी थाने को सौंप दिया है. जानकारी के मुताबिक घुटकु से लोखंडी के बीच मौजूद रेलवे ट्रैक के किनारे कई लोगों के घर और खेत मौजूद हैं. रोज की तरह हार्दिक अपने मां-बाप और बड़े भाई के साथ खेत में पहुंचा हुआ था. माता पिता जहां एक तरफ खेती का काम करने में व्यस्त थे. वहीं दूसरी तरफ हार्दिक अपने बड़े भाई के साथ खेल रहा था. इस बीच परिवार वालों का ध्यान बच्चों के ऊपर से हट गया.
http://विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- ढाई-ढाई साल का मामला मुख्यमंत्री और सिंहदेव के बीच
दोनों बच्चे खेलते-खेलते रेलवे ट्रैक के पास जा पहुंचे. लेकिन तभी बिलासपुर शहडोल मेमू ट्रेन आ गई. इस अफरातफरी में हार्दिक का बड़ा भाई तो किसी तरह बच गया. लेकिन ट्रेन की चपेट में आने से हार्दिक ने मौके पर ही मौत हो गई. परिवार वालों को घटना की जानकारी तब लगी जब हार्दिक के बड़े भाई ने उन्हें इस हादसे की सूचना दी. पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर हार्दिक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है.
http://स्वतंत्रता दिवस पर SBI का तोहफा : होम लोन पर नहीं लगेगी प्रोसेसिंग फीस, ऐसे करें अप्लाई







