আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : पक्षियों को दाना और जरूरतमंदों को दें वस्त्र, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: December 18, 2021
---Advertisement---

आज मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा तिथि है. हालांकि सुबह 7:24 तक चतुर्दशी तिथि रही. वहीं इसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हुई है. आज के दिन तुला और कन्या राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. वृश्चिक राशि वालों की कठिनाईयां खत्म होंगी और रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे. कर्क और कुंभ राशि के लोग कुछ चुनौतियों का सामना करेंगे, हालांकि बाद में वे उसका हल निकाल ही लेंगे. जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

ॐ सूर्याय नमः 18 दिसम्बर शनिवार

मार्गशीर्ष पूर्णिमा श्री दत्तात्रेय जयंती

मेष : शुभ परिणाम प्राप्ति संभव है. आप सकारात्मक सोच रखेंगे. आप लोगों को प्रभावित करने के लिए अपने संचार कौशल का उपयोग करेंगे. यदि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं तो विस्तार योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है.

वृषभ : शनिवार का दिन उत्कृष्ट परिणामदायक है. परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को सतत प्रयास करने चाहिए. व्यवसाय विस्तार की योजना संभव है.

https://एल्युमिनियम सिल्ली लोडेड ट्रक चोरी के आरोप में नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

मिथुन : दिन शुभ है और कुछ महत्वपूर्ण लाभ प्राप्ति भी संभव है. उद्यमी और व्यवसायी एक नए संघ या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलती है. पेशेवर रूप से आप लोकप्रियता और प्रशंसा हासिल करेंगे.

कर्क : आप कुछ चुनौतियों का सामना कर सकते हैं लेकिन अंततः चीजें आपके पक्ष में होंगी. दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें और सकारात्मक बातचीत स्थापित करने के लिए कदम उठाएं. दोस्त और परिवार आपको पूरा सहयोग देंगे.

सिंह : आपके धन की वृद्धि और व्यवसायिक स्थिति में उत्थान संभव है. आप सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेंगे और नए अधिग्रहण हो सकते हैं. आपके रिश्तेदारों के साथ आपका रिश्ता तनावयुक्त हो सकता है. आप परिवार के सदस्यों से बहस में पड़ सकते हैं.

कन्या : आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. आप बहुत कुछ हासिल करना चाहेंगे लेकिन अगर अगर अपने जल्दबाज़ी में निर्णय लिए तो आपको नुकसान होगा. यात्रा हो सकती है जो मनोरंजक होगी और आनंद भी प्रदान करेगी.

तुला : आप आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त कर पाएंगे. कुछ नए परिचितों की ओर से धोखा खाने से बचने के लिए अपने विकल्पों को समझदारी से चुनें. पारिवारिक जीवन तनाव से भरा हो सकता है, लेकिन आपको स्थिति को चतुराई से निपटना होगा.

https://महिला ने दो सिर वाली बच्ची को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान

वृश्चिक : भाग्य आपका साथ देगा. कठिनाइयां समाप्त होंगी और रुके हुए कार्य गतिशील होंगे. वित्तीय मामलों में आपके लिए व्यवस्थित काम करना फायदेमंद और लाभकारी होगा. पारिवारिक सदस्यों के मध्य पारस्परिक संबंध मधुर रहेंगे. आपका स्वास्थ्य शुभ रहेगा.

धनु : भाग्य आपके पक्ष में होगा. आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे. ऐसे मजबूत संकेत हैं कि आप एक नए उद्यम में प्रवेश करेंगें. विदेशी कनेक्शनों से बहुत लाभ प्राप्त होगा और एक नया जुड़ाव या साझेदारी भी संभव है.

मकर : आप धार्मिक विचारों वाले होंगे और कुछ पवित्र कर्म करेंगे, जिसके लिए आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी. आपका पारिवारिक-जीवन आनंदित रहेगा और आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा.

कुंभ : आप में से कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. महत्वपूर्ण निर्णय, सोच-विचार के बाद ही लिया जाना चाहिए. आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे और कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी स्थापित किए जा सकते हैं. आपके लिए किसी प्रियजन का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है.

मीन : परिणाम आपके पक्ष में होंगे. काम में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है. अपने छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें, जो आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. आपका कोई करीबी भावनात्मक रूप से आहत कर सकता है.

https://हथकरघा एवं खादी बोर्ड द्वारा निर्मित सामग्रियां क्रय करने के निर्देश, उल्लंघन पर अधिकारी होंगे उत्तरदायी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now