আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : पहली रोटी गाय को खिलाएं, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: July 9, 2021
---Advertisement---

आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. इसे हलहारिणी अमावस्या कहते हैं, सूर्योदय आर्द्रा नक्षत्र में हुआ है, जो दिन भर रहेगा. आर्द्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग बन रहा है. इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी रहेगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 9 जुलाई शुक्रवार

आषाढ़ कृष्ण हलहारिणी अमावस्या

मेष : आपका दिन अच्छा बीतेगा. शरीर में भी फुर्तीलापन देखने को मिलेगा. व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. नौकरी के हालात भी अच्छे बने रहेंगे. आज आप जैसा चाहेंगे वैसा ही फल मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आज धन लाभ होगा. मित्र, परिवार के लोग तथा सहकर्मी आपकी सहायता करेंगे.

वृषभ : दिन को खास बनाने के लिए आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, मन प्रसन्न रहेगा. आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी. आपको कोई नया काम मिल सकता है. छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.

http://मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 23 हजार करोड़ के इमरजेंसी पैकेज का ऐलान

मिथुन : शुक्रवार का दिन शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है, मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी. उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना सफल होगी. दिन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ होगी. परिवार का स्नेह और सहयोग मिलेगा.

कर्क : चतुराई से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे. पारिवारिक सुख मिलेगा. भाग्य आपके साथ है. कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी. दिन चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा.

सिंह : व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है. परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे. आप अपनी चालाकी के साथ काम को अंजाम देंगे. लाभ एवं सफलता का सुख हासिल होगा.

कन्या : दिन शुभ रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा. अच्छा धनलाभ होगा. परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे. चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.

तुला : काफी प्रसन्न रहेंगे. आपके सहज ज्ञान में वृद्धि होगी और विचारों में दृढ़ता आएगी. आप वार्तालाप की निपुणता और अपनी चुस्ती-चालाकी का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों को पूरा करेंगे. परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा.

http://प्रदेश के 8 जिला अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस सुविधा

वृश्चिक : दिन शुभ रहेगा. कामकाज में सफलता के साथ लाभ होगा. आप प्रशंसा के पात्र होंगे. आज का दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा, संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा, ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा.

धनु : दिन अच्छा व्यतीत होगा. व्यापार में लाभ होगा. नौकरी में प्रमोशन होगा. उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा. दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होगी, एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.

मकर : दिन उत्साह से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे. आप कोई सराहनीय कार्य करेंगे. कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहनेवाला है. आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी.

कुंभ : दिन मांगलिक कार्य के लिए शुभ रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा. बहुत दिनों के बाद किसी अपने से मिलने का मौका मिलेगा. नवीन कार्य की शुरुआत लाभकारी रहेगी. कोर्ट-कचेहरी के मामलों से मुक्ति मिल सकती है. दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है.

मीन : परिवार का सुख मिलेगा. मांगलिक कार्य या समारोह में शामिल होंगे. व्यक्ति विशेष से मुलाकात यादगार रहेगी. कामकाज के लिए दिन उत्तम है, मन में नया उत्साह और जोश दिखाई देगा. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी. छात्र पढ़ाई में अपना बेस्ट देंगे.

http://हिना खान की मम्मी ने चप्पल से कर दी पिटाई! देखिए वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now