वृश्चिक राशि वाले लोगों का पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. मकर राशि वाले लोगों को माता-पिता का प्यार मिलेगा. कन्या राशि वाले कामकाज में अपना बेस्ट देंगे. वृषभ राशि वालों का भाग्य उनके साथ है. कुंभ राशि वाले लोगों को नौकरी में सफलता मिलेगी. सिंह राशि वाले लोग उत्साह से भरपूर नजर आएंगे. वहीं तुला राशि वाले लोगों को कामकाज में सफलता मिलेगी. वहीं मीन राशि वाले लोगों के कार्यक्षेत्र में उनके कार्य की सराहना होगी. जानिए कैसा होगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 27 जनवरी गुरुवार
माघ कृष्ण पक्ष दशमी-तिथि बुधोदय
मेष : कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी. साथ ही छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन मन में डर भी बना रहेगा.
वृषभ : भाग्य आपके साथ है. आप किसी मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे. आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे. साथ ही आप अपनी चतुराई और बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे. कार्य क्षेत्र में आपको आशातीत सफलता हासिल होगी.
https://WI के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित की वापसी
मिथुन : दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा क्योंकि आपको संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा. ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत ना हारें और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें. आपकी सेहत सामान्य रहने वाली है.
कर्क : दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. कामकाज और पारिवारिक सुख के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. नौकरी में पदोन्नति की संभावना है. साथ ही कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी.
सिंह : आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे. भाग्य आपके साथ है. कामकाज में जोश देखने को मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. इसके अलावा अपने मित्र या परिचित से आपकी मुलाकात होगी जिसके जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी.
कन्या : आप कामकाज में अपना बेस्ट देंगे जिसके फलस्वरूप आपको अच्छा लाभ होगा. साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. इस गुरुवार आपको जीवनसाथी और संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे. आप अपने परिवार में होने वाले मांगलिक कार्य का आनंद लेंगे.
तुला : आपको कामकाज में सफलता मिलेगी. किसी नए व्यवसाय को करने के विचार आपके मन में आ सकते हैं या आप उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं. भाग्य आपका साथ देगा. गुरुवार का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा.
https://Honda CBR650R 2022 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
वृश्चिक : आपका पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी. आपका भाग्य अच्छा रहेगा. अपने मित्र और परिचितों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा.
धनु : आपका मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे और यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे. कामकाज में आपको अच्छा मुनाफा होगा. चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे. इसके अलावा माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
मकर : दिन आपके लिए यादगार रहेगा. आप मीठी वाणी की सहायता से और अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे. दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. साथ ही आपको माता-पिता का स्नेह मिलेगा. इसके अलावा आपको संतान सुख भी अच्छा मिलेगा.
कुंभ : आप पूरे दिन तरोताजा रहेंगे. नौकरी में आपको सफलता मिलेगी. व्यापार में धनलाभ होगा. पारिवारिक कलह खत्म होंगे. गुरुवार का दिन आपके लिए बेहद अच्छा है. आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको ईश्वरीय मदद मिलेगी. अपनी मेहनत और अथक प्रयास का फल आपको अवश्य मिलेगा.
मीन : आपका पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी. साथ ही अपने मित्र और परिचितों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा.
https://झंडा उतारने के दौरान करंट से छात्रा की मौत, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित











