আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : भावनात्मक संतुलन है जरूरी, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Published on: January 8, 2022
---Advertisement---

आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. सिंह राशि वाले लोगों के धन से संबंधित मामले आज अच्छे रहेंगे. वहीं मीन राशि वाले लोगों को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए. तुला राशि वालों के घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी. कन्या राशि वालों को कोर्ट संबंधित मामलों से राहत मिलेगी. वृषभ राशि वाले लोगों को सम्मान प्राप्त होगा. कुंभ राशि वाले लोग अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे. मकर राशि वाले छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी. वहीं धनु राशि वाले लोगों को अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं. वृश्चिक राशि वाले लोगों को अनावश्यक खर्चों में कटौती करनी चाहिए. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 8 जनवरी शनिवार

पौष शुक्ल पक्ष षष्ठी 10:43 तक

मेष : आपका दिन उत्तम रहेगा. कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. आपको इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं. सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी. परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा.

वृषभ : शनिवार का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी. साथ ही आपको लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी. पदोन्नति भी हो सकती है.

https://मौत से एक रात पहले इरफान ने सुने थे गाने, बेहोशी में भी निकले आंसू

मिथुन : आप परिवार के लोगों के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. धन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे. इस शनिवार छात्रों को परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है.

कर्क : आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. भाग्य आपका साथ देगा. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे.

सिंह : शनिवार का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से आपकी बातचीत हो सकती है. मन प्रसन्न रहेगा. चतुराई का परिचय देते हुए इस शनिवार आप कार्यों में सफल होंगे. जरूरत से ज्यादा गुस्सा आपकी परेशानी बढ़ाएगा.

कन्या : भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला लेकिन आपके कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले हैं तो उनमें थोड़ी राहत मिल सकती है. साथ ही आप अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे.

तुला : घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी. आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं. व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए. अपनी बातें अपने प्रिय को समझाने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है.

https://लॉकडाउन की खबर महज़ अफवाह, जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

वृश्चिक : दूसरे क्या कह रहे हैं इसे सुनें. आपकी अधिकारियों से खास पहचान बनेगी. दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है. अनावश्यक खर्चों में कटौती करें. शनिवार के दिन आप जीवनसाथी के साथ कुछ नई प्लानिंग करेंगे. आप कोई दान पुण्य कर सकते हैं.

धनु : आपको अच्छी खबर मिलेगी. आपको किसी सम्माननीय व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा. धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे. साथ ही आप छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें. किसी प्रॉपर्टी को लेकर आप गर्व महसूस करेंगे.

मकर : आप दूसरे लोगों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करें. मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा. साथ ही खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है. छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी.

कुंभ : आपको कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी, आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन छात्रों के मन में डर भी बना रहेगा. आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे.

मीन : आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए. अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आपको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए. बच्चों के साथ आप खुशी के पल बिताएंगे. साथ ही रिश्तों में कुछ नई ताजगी का अनुभव होगा.

https://WHO प्रमुख ने चेताया- हल्का नहीं है ओमिक्रोन, लोगों की हो रही है मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now