नई दिल्ली. अभिनेता इरफान खान आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन वह अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा प्रशंसकों के दिलों में रहेंगे. इरफान के निधन के बाद उनकी पत्नी सुतापा सिकदार और बड़े बेटे बाबिल सोशल मीडिया पर उनकी यादें साझा करते रहते हैं, जो कि अभिनेता के हर प्रशंसक के लिए काफी भावुक कर देने वाला पल होता है. अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले इरफान की आज (7 जनवरी) 55वीं बर्थ एनिवर्सिरी है. सुतापा ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर बताया था कि उन्होंने इरफान की याद में रात की रानी का पौधा लगाया है.
https://सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, जानिए नया भाव
इरफान को इन फूलों की खुशबू बहुत पसंद थी. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया था कि इरफान के निधन के एक रात पहले गाने गाकर सुनाए थे. अब सुतापा ने उनके साथ की कई और यादें साझा की हैं. अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने कौन-कौन से गाने सुनाए थे. वह कहती हैं कि ‘झूला किने डाला रे, उमराव जान का अमरैया झूले मोरा सइयां लूं मैं बलइयां, लग जा गले के फिर ये हसीं रात हो ना हो, आज जाने कि जिद ना करो… और रबींद्र संगीत. वह बेहोश थे लेकिन उनके आंसू बह रहे थे.
https://लॉकडाउन की खबर महज़ अफवाह, जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश










