नई दिल्ली. सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 301 रुपए टूटकर 46,415 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,716 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 402 रुपए की गिरावट के साथ 59,044 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,446 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव हानि के साथ 1,789 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 22.08 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही.
https://लॉकडाउन की खबर महज़ अफवाह, जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में शुक्रवार को सोने का हाजिर भाव गिरावट के साथ 1,789 डॉलर प्रति औंस रह गया. इससे यहां सोने की कीमतों में गिरावट आई. अमेरिकी बांड प्रतिफल में वृद्धि के कारण सोने की कीमतों पर दबाव रहा. बता दें आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.









