कोरबा. सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. जानकारी के अनुसार सिरकी निवासी देवनारायण कोराम (36) और गजेंद्र सिंह (33) सुबह करीब 9.30 बजे बांधाखार किसी काम से गए हुए थे. काम खत्म कर दोनों वापस लौट रहे थे. इसी दौरान बांधाखार में ही सामने से आ रही यात्री बस ने दोनों को टक्कर मार दी. हादसे में तुरंत ही देवनारायण की मौत हो गई. वहीं गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया है. हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया था.
https://T20 क्रिकेट के नियमों में बदलाव, स्लो-ओवर रेट के लिए मिलेगी यह सजा
जहां डॉक्टरों ने देवनारायण को मृत घोषित कर दिया. जबकि गजेंद्र का इलाज अभी किया जा रहा है. पता चला है कि बस बिलासपुर की तरफ से आ रही थी. उसी दौरान उसने दोनों को चपेट में लिया है. घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई थी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही दोनों के परिजनों को भी जानकारी दी गई है. पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है.
https://WHO प्रमुख ने चेताया- हल्का नहीं है ओमिक्रोन, लोगों की हो रही है मौत







