आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में हुआ है, जो दोपहर 2.21 तक रहेगा. इसके बाद शतभिषा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से धाता और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग आज बन रहे हैं. रात से चंद्रमा राशि बदलकर मकर से कुंभ में आ चुका है. सभी राशियों पर इसका असर दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन और करें यह उपाय..
ॐ सूर्याय नमः 12 फरवरी शुक्रवार
माघ शुक्ल प्रतिपदा नवरात्रारंभ
http://Yamaha 2021 FZ-FI और FZS-FI भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
मेष : संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है. आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें.
वृष : बेवजह विवाद में फंस सकते हैं. गरीब बच्चों को दूध फल आदि दान करें.
मिथुन : काम में रुकावटें दूर होंगी. आंवला पेड़ की पूजा करें दीपक जलाएं.
कर्क : उत्तेजना पर कंट्रोल करें. पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें.
http://5 माह की बच्ची की जान बचाने आगे आए पीएम मोदी, इंजेक्शन पर 6 करोड़ का टैक्स किया माफ
सिंह : जिद में कोई गलत काम न करें. भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं.
कन्या : अनुभवी की सलाह अवश्य लें. शिवलिंग का अभिषेक गंगाजल से करें.
तुला : जोखिम लेने से बचें. भगवान श्रीगणेश को जनेऊ अर्पित करें.
वृश्चिक : खर्च और परेशानियों से बचें. दही-शक्कर खाकर घर से निकलें.
http://कुत्तों के काटने से चीतल शावक की मौत, पीएम के बाद अंतिम संस्कार
धनु : दूसरों की बात में न आएं. रोटी में गुड़ रखकर गाय को खिलाएं.
मकर : सेहत को लेकर सतर्क रहें. तुलसी की पूजा करें जल चढ़ाएं.
कुंभ : खुशहाली रहेगी. भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें.
मीन : पुराना मसला सुलझेगा. हनुमान मंदिर में राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें.
http://युवती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, युवक ने किया सरेंडर











