আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

युवती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, युवक ने किया सरेंडर

Published on: February 11, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. बेलसोंडा में गुरूवार दोपहर एक युवक ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी. बाद उसने थाने पहुंचकर कर आत्मसमर्पण कर दिया. बताया जाता है कि बाइक सवार तीन युवकों में से एक ने रूपा धीवर (23) की कनपटी पर गोली मार दी. घायल हालत में युवती को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. घटना की प्रत्यक्षदर्शी मृतिका की बहन है जो उसके साथ दवाई खरीदने मेडिकल स्टोर्स गई थी. घटना दोपहर करीब साढ़े 12-1 बजे के बीच की बताई जा रही है.

http://सपना चौधरी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, धोखाधड़ी का है आरोप

मृतका की बहन हेमलता के मुताबिक वे और रुपा दवाई खरीदने के लिए मेडिकल स्टोर्स गई थी. वहां से वापस लौट रही थी तभी घर से करीब 100 मीटर दूर जगेश्वर देवांगन के घर के सामने उनके पीछे से बाइक सवार युवक अचानक पहुंचे जिसमें सवार एक युवक उनके नजदीक आया और रुपा की कनपटी के पास गोली चलाकर बाइक में फरार हो गया. गोली की आवाज सुनकर परिवार के साथ ही आसपास के लोग पहुंच गए और रुपा को घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए. माना जा रहा है कि सिर पर गोली लगने से उनकी रास्ते में ही मौत हो गई होगी. घटना के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया.

http://राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अब पंजीयन 28 तक

एएसपी श्रीमती मेघा टेम्भूरकर ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी नदीमोड़ घोड़ारी निवासी चंद्रशेखर परमार (22) ने घटना को अंजाम देने के बाद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया जबकि घटना के दो सहआरोपी भरत निषाद व एक अन्य फरार है. आरोपी ने बताया कि वह भरत निषाद की बाइक से घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा था. इसके लिए उसने दिल्ली और मेरठ के बीच कट्टा खरीदा था. पुलिस ने मामले में धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक मृतका रुपा बीएड की छात्रा थीं. उनका गांव के ही सुंदरनगर भाठापारा में मकान है. उनकी माता जमुना धीवर पंच हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now