আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : सूर्यदेव की कृपा से दिन रहेगा अनुकूल, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Published on: May 22, 2022
---Advertisement---

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा. कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई खुशखबरी आ सकती है और आज आपके कंधों पर कोई बड़ी जिम्‍मेदारी डाली जा सकती है. लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे और आपको भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा. आज किसी काम को पूरा करने के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है. रुके कार्य तेजी से पूरे होंगे. धन का खर्च अधिक रहेगा, परन्तु व्यर्थ नहीं होगा, कुछ जरूरी कार्यों को पूरा करने में धन खर्च होगा.,

ॐ सूर्याय नमः 22 मई रविवार

ज्येष्ठ कृष्णपक्ष सप्तमी 13 बजे तक

मेष : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी. उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी. कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा. आत्मसम्मान बना रहेगा. आय के साधन विकसित होंगे. निवेश इत्यादि से लाभ होगा. प्रसन्नता रहेगी.

वृष : बेरोजगारी दूर होगी. भरपूर प्रयास करें. अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. सट्टे व लॉटरी इत्यादि से दूर रहें. व्यावसायिक यात्रा फलीभूत होगी. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. प्रमाद न करें.

https://धान उपार्जन केंद्र में 45 लाख रुपए गबन की शिकायत, कलेक्टर ने दिए FIR के निर्देश

मिथुन : संपत्ति का कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. बेरोजगारी दूर होगी. प्रयास करें. पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे. समय की अनुकूलता का लाभ लें. घर-बाहर सफलता मिलेगी.

कर्क : विद्यार्थी वर्ग अध्ययन आदि के काम उत्साह व लगन से कर पाएगा. संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी. मनपसंद भोजन का का आनंद प्राप्त होगा. छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा.

सिंह : कोई अप्रिय खबर प्राप्त हो सकती है. चिंता तथा तनाव रहेंगे. जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें. विवाद को बढ़ावा न दें. बनते कामों में विलंब हो सकता है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. आय में निश्चितता रहेगी.

कन्या : मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पहले की गई मेहनत का फल प्राप्त होगा. ईष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें, विरोध हो सकता है. आय बढ़ सकती है.

तुला : पुराने मित्र तथा रिश्तेदारों से मुलाकात होगी. व्यय होगा. अच्‍छी खबरें प्राप्त होंगी. उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी. नए मित्र बन सकते हैं. लेन-देन में सावधानी रखें. व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा.

https://कार से 9.20 लाख रुपए की उठाईगिरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

वृश्चिक : भाग्योन्नति के प्रयास किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से सफल रहेंगे. बेरोजगारी दूर होगी. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी. किसी चिंता में रह सकते हैं.

धनु : किसी अप्रत्याशित बड़े खर्च के होने की संभावना है. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगान किसी व्यक्ति से बेकार की बहस हो सकती है. दुष्टजनों से सावधान रहें. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. आय बनी रहेगी.

मकर : रुका हुआ धन मिल सकता है. भाग्य का साथ रहेगा. प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे. व्यावसायिक यात्र. लाभदायक रहेगी. धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे. नए काम मिल सकते हैं. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा.

कुंभ : समाजसेवा करने की इच्छा जागृत होगी. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. नए अनुबंध हो सकते हैं. योजना फलीभूत होगी. कार्य की प्रशंसा होगी. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है.

मीन : पहले किए गए प्रयासों का प्रतिफल अब मिल सकता है. दौड़धूप रहेगी. आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं. व्यावसायिक लंबी यात्रा के योग हैं. घर-बाहर सभी तरफ सफलता प्राप्त होगी  प्रमाद न करें.

https://लंदन में राहुल बोले- भारत अच्छी स्थिति में नहीं, भाजपा ने चारों तरफ केरोसिन छिड़क रखा है

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now