नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को एक साक्षात्कार भी दिया जिसमें उन्होंने कांग्रेस की हार की वजह बताई तो साथ में भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि भारत अभी अच्छी स्थिति में नहीं है. भाजपा ने पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया है. आपको एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे. मुझे लगता है कि यह विपक्ष, कांग्रेस की भी जिम्मेदारी है जो लोग, समुदायों, राज्यों और धर्मों को एक साथ लाती है. हमें इस तापमान को ठंडा करने की ज़रूरत है क्योंकि अगर यह तापमान ठंडा नहीं हुआ तो चीजें गलत हो सकती हैं. कार्यक्रम के दौरान जब राहुल गांधी से जब पूछा गया कि कांग्रेस क्यों हार रही है?
https://बंदूक से चीतल का शिकार, 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
तो इसके जवाब में राहुल ने कहा कि ध्रुवीकरण और मीडिया का कुल प्रभुत्व ने भाजपा को फायदा पहुंचाया है. इसके अलावा आरएसएस ने एक ऐसी संरचना का निर्माण किया है जो बड़े पैमाने पर प्रवेश कर चुकी है. विपक्षी दलों और कांग्रेस को इस तरह के ढांचे का निर्माण करने की जरूरत है. राहुल ने कहा कि हमें और अधिक आक्रामक रूप से उन 60-70% लोगों के पास जाने की जरूरत है, जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं और हमें इसे एक साथ करने की जरूरत है. राहुल ने कहा कि भारत के लोग उन संस्थानों पर हमले देख रहे हैं जिन्होंने देश का निर्माण किया है. उन्हाेंने कहा कि रूस जो यूक्रेन में कर रहा है कुछ उसी तरह से चीन लद्दाख में कर रहा है. मोदी सरकार इस मुद्दे पर बात तक नहीं करना चाहती है.









