আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : दुष्टजनों से रहें सावधान, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Published on: December 28, 2021
---Advertisement---

आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. आज के दिन मीन राशि वाले लोगों को चतुराई का प्रयोग करते हुए सफलता मिलने के योग हैं. वहीं कुंभ राशि वाले लोगों की पुराने दोस्तों से बात हो सकती है. मकर राशि वाले छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. सिंह राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा. कन्या राशि वालों को कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा. वृषभ राशि वाले लोगों का पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. धनु राशि वाले लोगों का कामकाज में प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. वहीं वृश्चिक राशि वाले लोगों का दिन चुस्ती-फुर्ती से भरा रहेगा. तुला राशि वाले लोगों को संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. जानें क्या कहते हैं सितारे..

ॐ सूर्याय नमः 28 दिसम्बर मंगलवार

पौष कृष्ण पक्ष नवमी संध्या 6:4 तक

मेष : मंगलवार का दिन आपके लिए यादगार रहेगा. आप मीठी वाणी की मदद से और अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे. यह मंगलवार काम काज के लिए बेहतरीन होगा. काम-काज में लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी.

वृषभ : आपका पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी. आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे.

https://15 से 18 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन और बुजुर्गों-फ्रंटलाइन वर्कर्स की प्रिकॉशन डोज के लिए गाइडलाइंस जारी

मिथुन : दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. कामकाज हो या पारिवारिक सुख दोनों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा रहने वाला है. दिन शुभ रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा और साथ ही अच्छा धन लाभ होगा. आप परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे.

कर्क : पूरे दिन आप तरोताजा रहेंगे, नौकरी में सफलता मिलेगी. व्यापार में धन लाभ होगा. पारिवारिक कलह खत्म होंगे. मंगलवार के दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है. काम काज में अच्छा धन लाभ होगा. धन का संचय भी कर सकते हैं.

सिंह : भाग्य आपके साथ है, मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे. आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे. आप अपनी चतुराई और बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे. कार्य क्षेत्र में अनिमंत्रित सफलता हासिल होगी.

कन्या : आपका मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुत्फ उठाएंगे. कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा. साथ ही आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपके कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए आपकी सहायता और मार्गदर्शन करेंगे.

तुला : मंगलवार का दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा, संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा, ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत ना हारें और आने वाली कठीन स्थिति का डटकर सामना करें. आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा.

https://बाबा वेंगा की भविष्यवाणी- 2022 में फैलेगा नया वायरस, एलियंस करेंगे हमला

वृश्चिक : आपका दिन चुस्ती-फुर्ती से भरा रहेगा. कामकाज में मेहनत का फल अवश्य मिलेगा. किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. दिन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ होगी. परिवार का स्नेह और सहयोग मिलेगा.

धनु : भाग्य आपके साथ है. कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी. छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा.

मकर : आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे, भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. अपने मित्र या परिचित से इस मंगलवार आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी.

कुंभ : कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. आपके सभी काम सफल रहेंगे. आपका दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकता है.

मीन : कामकाज में आपको सफलता मिलेगी. किसी नए व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं. भाग्य आपका साथ देगा. मंगलवार के दिन आप चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे और उसमें आपको सफलता मिलेगी. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे.

https://अंतिम संस्कार से ठीक पहले जिंदा हुआ शख्स! हर कोई रह गया दंग

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now