আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : स्वभाव और व्यवहार में रखें नरमी, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Published on: March 5, 2022
---Advertisement---

आज कन्या राशि वाले लोगों का मन प्रसन्न रहेगा. वृषभ राशि वाले लोगों के जीवन उतार-चढ़ाव रहेगा. कुंभ राशि वालों के लिए पैसा काफी अहम रहेगा. सिंह राशि वाले लोगों का दिन कामकाज के लिए बेहतरीन होगा. वहीं तुला राशि वाले लोगों को संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. जानिए क्या कहते हैं सितारे…

ॐ सूर्याय नमः 5 मार्च शनिवार

फाल्गुन शुक्ल तृतीया 8:35 तक

मेष : दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. कामकाज हो या पारिवारिक सुख, दोनों के लिए आपका दिन अच्छा रहने वाला है. आपका दिन शुभ रहेगा और कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा. साथ ही अच्छा धन लाभ होगा. परिवार की जरूरतों का आप पूरा ध्यान रखेंगे.

वृषभ : आपका पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी. आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे.

https://निरीक्षकों-उपनिरीक्षकों समेत सहायक उप निरीक्षक और आरक्षक का स्थानांतरण

मिथुन : भाग्य आपके साथ है. आप किसी मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे. आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे. आप अपनी चतुराई और बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे. कार्य क्षेत्र में आपको आशातीत सफलता हासिल होगी.

कर्क : आप पूरा दिन तरोताजा रहेंगे. आपको नौकरी में सफलता मिलेगी और व्यापार में धनलाभ होगा. इसके अलावा पारिवारिक कलह खत्म होंगे. दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है. काम काज में अच्छा धन लाभ होगा. आप धन का संचय भी कर सकते हैं.

सिंह : दिन आपके लिए यादगार रहेगा. आप मीठी वाणी की सहायता से और अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे. शनिवार का दिन कामकाज के लिए बेहतरीन होगा. काम-काज में लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी.

कन्या : आपका मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुत्फ उठाएंगे. कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा. आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता और मार्गदर्शन करेंगे.

तुला : दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा क्योंकि आपको संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा. ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा इसलिए हिम्मत ना हारें और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें. आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा.

https://दस लाख रुपए की लागत से एसडीएम ऑफिस के पास बनेगा सामुदायिक भवन

वृश्चिक : दिन चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा. कामकाज में मेहनत का फल अवश्य मिलेगा. किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में आप शिरकत करेंगे. आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. दिन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ होगी. साथ ही आपको परिवार का स्नेह और सहयोग मिलेगा.

धनु : आपको कामकाज में सफलता मिलेगी. किसी नए व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं या आप उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं. भाग्य आपका साथ देगा. चतुराई का प्रयोग करते हुए आप जो कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे.

मकर : शनिवार के दिन आप उत्साह से भरपूर नजर आऐंगे. भाग्य आपके साथ है. कामकाज में जोश देखने को मिलेगा. साथ ही छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. अपने मित्र या परिचित से आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी.

कुंभ : कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियों से आपको छुटकारा मिल सकता है. आपके सभी काम सफल रहेंगे. शनिवार का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से आपकी बातचीत हो सकती है.

मीन : भाग्य आपके साथ है. कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी. छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा.

https://दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का दिल का दौरा पड़ने से 52 साल की उम्र में निधन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now