আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

निरीक्षकों-उपनिरीक्षकों समेत सहायक उप निरीक्षक और आरक्षक का स्थानांतरण

Published on: March 5, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने जिले के 4 निरीक्षक, 4 उपनिरीक्षक और 1-1 सहायक उप निरीक्षक और आरक्षक स्थानांतरण आदेश जारी किया है. शुक्रवार को जारी किए गए आदेश के अनुसार निरीक्षकों में थाना प्रभारी पिथौरा केशव राम कोसले को सिंघोड़ा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. इसी प्रकार रक्षित केंद्र में पदस्थ गोपाल सिंह कुर्रे को पिथौरा थाना प्रभारी, थाना प्रभारी खल्लारी श्रीमती दीपा केंवट को महिला सेल प्रभारी बनाया गया है.

https://दस लाख रुपए की लागत से एसडीएम ऑफिस के पास बनेगा सामुदायिक भवन

अशोक वैष्णव को खल्लारी थाना इंचार्ज बनाया गया है. भंवरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक उमाकांत तिवारी को डीआरजी प्रभारी बनाया गया है. सरायपाली में पदस्थ स्वराज त्रिपाठी को भंवरपुर चौकी प्रभारी तथा सिंघोड़ा थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू को बसना थाने में पदस्थ किया गया है. उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह को बसना थाना से तुमगांव में पदस्थ किया गया है. इसी प्रकार सहायक उप निरीक्षक सुशील शर्मा को महासमुंद थाना से बसना और आरक्षक प्रवीण नेहरू को अजाक थाना से जिला विशेष थाना में पदस्थ किया गया है.

https://दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का दिल का दौरा पड़ने से 52 साल की उम्र में निधन

https://कलयुगी बेटे ने माता-पिता की हत्या कर शव को दफनाया, ऐसे हुआ खुलासा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now