आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. सूर्योदय से सुबह 8:47 तक भरणी नक्षत्र रहेगा, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र दिन भर रहेगा. भरणी नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से लुंबक नाम का शुभ योग आज बन रहा है. गुरुवार को दोपहर में लगभग 3.26 पर चंद्रमा राशि परिवर्तन कर मेष से वृष में प्रवेश करेगा. इस राशि में पहले से ही मंगल और राहु स्थित है. इन तीनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से आपकी राशि पर क्या असर होगा, जानिए..
ॐ सूर्याय नमः 18 मार्च गुरुवार
फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी तिथी
मेष : रुका हुआ धन मिल सकता है. निवेश शुभ रहेगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. प्रसन्नता रहेगी. स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा. रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, नई योजनाएं बनेंगी.
वृष : वस्तुएं संभालकर रखें. जोखिम न लें. नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें. भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे. कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा. उपहार मिल सकता है. संतान की चिंता दूर होगी. अप्रत्याशित खर्च होंगे. तनाव रहेगा. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें.
http://रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज : फाइनल में इंडिया लीजेंड्स, वेस्टइंडीज लीजेंड्स को 12 रनों से हराया
मिथुन : अप्रत्याशित लाभ होगा. यात्रा होगी. व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है. पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी. दूसरों से न उलझें. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. वरिष्ठजन सहायता करेंगे.
कर्क : तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी. यात्रा मनोरंजक रहेगी. निवेश शुभ रहेगा. बाहरी सहायता से काम होंगे. ईश्वर में रुचि बढ़ेगी. कामकाज की अनुकूलता रहेगी. व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा. आपसी संबंधों को महत्व दें. पूंजी संचय की बात बनेगी.
सिंह : घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. व्यवसाय ठीक चलेगा. लाभ होगा. व्यवसाय अच्छा चलेगा. कार्यों में विलंब से चिंता होगी. मानसिक उद्विग्नता रहेगी. पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा.
कन्या : संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. प्रसन्नता बनी रहेगी. व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें. पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी.
तुला : वरिष्ठ जन सहायता करेंगे. रुके कार्यों में गति आएगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. रोजगार बढ़ेगा. सतर्कता से कार्य करें. संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है. व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें. आर्थिक तंगी रहेगी.
http://छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की मनमानी के खिलाफ भाजयुमो करेगा आंदोलन
वृश्चिक : चोट व रोग से बचें. जल्दबाजी से हानि होगी. दूसरों पर विश्वास हानि देगा. कार्य में बाधा होगी. पत्नी से आश्वासन मिलेगा. स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे. मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी. नए विचार, योजना पर चर्चा होगी. दूसरों की नकल न करें.
धनु : घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. कार्य पूर्ण होंगे. आय बढ़ेगी. मनोरंजक यात्रा होगी. प्रसन्नता रहेगी. सहयोगी मदद नहीं करेंगे. व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें. परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है.
मकर : काम में मन नहीं लगेगा. विवाद से बचें. मेहनत अधिक होगी. आवास संबंधी समस्या हल होगी. आलस्य न करें. सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे. व्यावसायिक चिंता रहेगी. संतान के व्यवहार से कष्ट होगा.
कुंभ : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. प्रसन्नता रहेगी. धनार्जन होगा. रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है. लाभदायक समाचार मिलेंगे. सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी. व्यापार अच्छा चलेगा.
मीन : पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे. अच्छी खबर मिलेगी. प्रसन्नता रहेगी. जोखिम न लें. लाभ होगा. कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें. आर्थिक अनुकूलता रहेगी. रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा’ राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं. नई योजनाओं की शुरुआत होगी.
http://जाह्नवी कपूर का रेड ड्रेस में कातिलाना अंदाज, अदाओं पर फिदा हुए फैंस











