आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. इस दिन अचला सप्तमी का व्रत किया जाता है. आज सूर्योदय कृत्तिका नक्षत्र में हुआ है, जो दिन भर रहेगा. कृत्तिका नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग आज बन रहा है. सुबह लगभग 8.21 पर चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृष में प्रवेश किया, इस राशि में पहले से ही राहु स्थित है. ये दोनों शत्रु ग्रह हैं. इन दोनों के एक ही राशि में होने से ग्रहण योग बनेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 19 फरवरी शुकवार
माघ शुक्ल आरोग्य/सूर्य-सप्तमी
मेष : शत्रु परास्त होंगे. क्रोध पर नियंत्रण रखें. दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा.
वृष : विरोधी भी आपसे प्रभावित होंगे. इच्छित सफलता मिलने के योग हैं.
मिथुन : जोखिम न उठाएं. झंझटों से राहत मिलेगी. क्रोध पर संयम रखना होगा.
कर्क : प्रसन्नता रहेगी. लगन से सफलता हासिल कर सकेंगे. व्यसनों पर काबू रखें.
सिंह : मान बढ़ेगा. धनार्जन होगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे.
कन्या : प्रसन्नता बढ़ेगी. कारोबार में मनचाही तेजी आने की संभावना है.
तुला : जिम्मेदारियों को बाटें. दूसरों के काम में व्यर्थ मीन-मेख न निकालें.
http://पवन सिंह का होली सॉन्ग मचा रहा धमाल, देखिए वीडियो
वृश्चिक : आत्मविश्वास तथा कारोबारी उतार-चढ़ाव रहेगा. पारिवार पर ध्यान दें.
धनु : शत्रु सक्रिय रहेंगे, संतान की प्रसन्नता, तनाव रहेगा. वाणी नियंत्रित रखें.
मकर : विवाद से क्लेश, कानूनी बाधा दूर होने. आवास समस्या हल होने के योग हैं.
कुंभ : शत्रु सक्रिय रहेंगे. वाहन में सावधानी, क्रोध पर नियंत्रण रखें. विवाद न करें.
मीन : कानूनी बाधा दूर होगी. धर्म में रुचि रहेगी. संतान की तरक्की के योग हैं.
http://Renault Kiger भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स











