नई दिल्ली. भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों होली गीतों की धूम मची हुई है. खेसारीलाल यादव के बाद अब पवन सिंह होली गीत लेकर आए हैं. पवन सिंह के ‘लहंगवा लस लस करता’ के रिकॉर्ड बनाने के बाद उनका नया होली गीत ‘लहे लहे रंगब सलवरवा’ धूम मचा रहा है. इस होली सॉन्ग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं तभी तो इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने को पवन सिंह और आरोही भारद्वाज ने गाया है.
http://इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान
इस गाने को डिंपल सिंह और पवन सिंह पर फिल्माया गया है. डिपंल और पवन की केमेस्ट्री ऑडियंस को खूब भा रही है. इस गाने के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं और छोटे बाबा ने इसका संगीत दिया है. पवन सिंह के इस सुपरहिट गाने के वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं और कोरियोग्राफी राहुल यादव और ऋतिक ने की है. इस सोशल मीडिया पर यह भोजपुरी गाना छाया हुआ है. देखिए वीडियो-
http://Renault Kiger भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
http://चाणक्य नीति : अपने हाथों से करें ये काम, होगा धनलाभ, मिलेगी कामयाबी










