আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : सूर्य के स्थान परिवर्तन से प्रभावित होंगी सभी राशियां, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published on: October 17, 2021
---Advertisement---

आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. सूर्योदय शतभिषा नक्षत्र में हुआ है, जो सुबह 11.33 तक रहेगा. इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले शतभिषा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग और उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग बन रहा है. आज सूर्य भी राशि परिवर्तन कर कुन्या से तुला में प्रवेश करेंगे. इसका असर सभी राशियों पर दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 17 अक्टूबर रविवार

आश्विन शुक्ल पक्ष द्वादशी प्रदोष व्रत

मेष : रविवार का दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलने वाला है. आप प्रसन्न रहेंगे और हंसी-खुशी के साथ व्यतीत करेंगे.

वृषभ : आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. माता-पिता का स्नेह मिलेगा. संतान सुख भी प्राप्त होगा. कामकाज में धन लाभ होगा. हंसते-खेलते रविवार व्यतीत हो जाएगा. सिर्फ अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें तथा वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

https://नाबालिग से 28 लोगों ने किया था अनाचार, सपा-बसपा जिलाध्यक्ष और जेई गिरफ्तार

मिथुन : रविवार को परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. आपका कामकाज उत्तम बना रहेगा. धन लाभ होगा, परन्तु अचानक खर्चे भी होंगे. चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे.

कर्क : आपके लिए रविवार शानदार रहने वाला है. आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें ईश्वरीय मदद आपको मिलेगी. आपको अपनी मेहनत और अथक प्रयास का फल अवश्य मिलेगा. परिवार का सुख आशा अनुसार मिलने वाला है. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी.

सिंह : स्टूडेंट्स अपनी योग्यता और बुद्धिमता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे. परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा. आपके लिए रविवार उत्तम है. मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा. सेहत सामान्य रहने वाली है.

कन्या : कामकाज के लिए रविवार बेहतरीन होगा. लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी. मूड अच्छा रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. हो सकता है आप उनके साथ यात्रा भी करें.

तुला : आपका दिन काफी तनावभरा रहने वाला है. आपके स्वभाव में गंभीरता एवं एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी. परिवार के साथ कुछ पल सुकून से आप व्यतीत करेंगे. व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे.

https://दशहरा उत्सव समिति ने किया डॉ आजमानी, पटनायक, चावला और महंती का सम्मान

वृश्चिक : शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा. आप कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे. रविवार को भाग्य आपका साथ देगा. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे.

धनु : रविवार को आप कामकाज में अपना बेस्ट देंगे. फलस्वरूप आपको अच्छा लाभ होगा. साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आपको जीवनसाथी और संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा.

मकर : भाग्य का साथ मिलेगा. कामकाज के क्षेत्र में आशातीत लाभ का सुख हासिल होगा. इस समय में आपके लिए वैवाहिक जीवन का सुख उत्तम रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे. दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी.

कुंभ : मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी. एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. कार्यक्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी. आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे.

मीन : रविवार की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है. कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा. धन का संचय भी कर सकते हैं. आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी. छात्र अपना ध्यान पढ़ाई पर केन्द्रित करेंगे.

https://सड़क हादसे में आरक्षक की मौत, दीवार गिरने से भी एक की गई जान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now