नई दिल्ली. ललितपुर में नाबालिग से 28 लोगों की ओर से अनाचार करने के मामले में पुलिस ने मिर्जापुर के एक होटल से सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार और जेई महेंद्र दुबे को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में पुलिस ने अभी तक 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता के पिता समेत चार लोगों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है. गौरतलब है कि 11वीं में पढ़ने वाली नाबालिग ने अपने पिता सहित 28 लोगों पर अनाचार का मामला दर्ज करवाया था. उसने बताया था कि पिता पिछले कई सालों से उसका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं. उसने सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार, जेई महेंद्र दुबे समेत कई नामचीन लोगों पर भी अनाचार करने के आरोप लगाए थे.
https://दशहरा उत्सव समिति ने किया डॉ आजमानी, पटनायक, चावला और महंती का सम्मान
मामला दर्ज होने के बाद कुछ आरोपी फरार हो गए हैं. इनमें से सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार को भी मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश में पुलिस टीम जुटी है. एसपी का कहना है कि मामले में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. वहीं गिरफ्तार किए गए सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि वह निर्दोष है. उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है. उन्होंने पीड़िता और उसकी मां के मोबाइल की जांच और नार्कोटेस्ट की भी मांग की है.
https://सड़क हादसे में आरक्षक की मौत, दीवार गिरने से भी एक की गई जान









