আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ बने हैं अन्य शुभ योग, जानिए कैसा होगा आज का दिन

Published on: April 1, 2021
---Advertisement---

आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी व पंचमी तिथि है. सूर्योदय विशाखा नक्षत्र में हुआ है, जो सुबह 11.56 तक रहेगा. इसके बाद दिन भर अनुराधा नक्षत्र रहेगा. पहले विशाखा नक्षत्र होने से प्रवर्ध और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग आज बन रहे हैं. इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी इस दिन बन रहा है. गुरुवार सुबह चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा. वृश्चिक में पहले से ही केतु स्थित है. चंद्रमा और केतु के एक ही राशि में स्थित होने से ग्रहण योग बनेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 1 अप्रेल गुरुवार

चैत्र कृष्ण चतुर्थी 11 बजे तक, पंचमी

मेष : किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बनेगा. कानूनी अड़चन दूर होगी. किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है. तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी. पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. कारोबार मनोनुकूल चलेगा. नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.

वृष : स्वास्थ्य पर खर्च होगा. लापरवाही न करें. कार्य करते समय चोट लग सकती है. गृहिणियां विशेष ध्यान रखें. जल्दबाजी से बचें. अकारण विवाद हो सकता है. क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. धनहानि की आशंका है. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा.

http://सिक्का रखने के जुर्म में बेदम पिटाई, शराब का मामला बनाकर जेल भेजा, पिता ने आईजी से मांगी इच्छामृत्यु

मिथुन : कानूनी अड़चन दूर होगी. जीवनसाथी के इच्छुक लोगों को जीवनसाथी मिलने के योग हैं. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. निवेशादि सोच-समझकर करें. बाहर लंबी यात्रा की योजना बन सकती है. जीवन सुखमय गुजरेगा. उत्साह व प्रसन्नता रहेंगे. प्रमाद न करें.

कर्क : शैक्षणिक व शोध इत्यादि रचनात्मक कार्य के परिणाम सुखद मिलेंगे. किसी मांगलिक व आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. यात्रा मनोरंजक रहेगी.

सिंह : दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे. घर में मेहमानों का आगमन होगा. विवाद से बचें. क्रोध न करें. कोई बड़ा काम तथा लंबी यात्रा की योजना बनेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. पुराने विवादों का समापन होगा. उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि होगी. व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे.

कन्या : संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. रोजगार में वृद्धि होगी. पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा. परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा. प्रमाद से बचें.

तुला : नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा. बेरोजगारी दूर होगी. परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी. व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे. लंबी यात्रा हो सकती है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. प्रसन्नता बनी रहेगी.

http://अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या

वृश्चिक : लापरवाही न करें. किसी व्यक्ति के व्यवहार से आत्मसम्मान कम हो सकता है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. धनहानि के योग हैं. जोखिम न लें. कुसंगति से हानि होगी. व्ययवृद्धि होगी. आर्थिक परेशानी रहेगी. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा.

धनु : डूबी हुई रकम प्राप्ति की संभावना बनती है. यात्रा लाभदायक रहेगी. नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. निवेश शुभ रहेगा. कारोबार में वृद्धि संभव है. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. बुद्धि के कार्य करें. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. रुके काम पूरे होंगे. प्रमाद न करें.

मकर : सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा. कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा. शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा. लंबी व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे. थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी.

कुंभ : योजना फलीभूत होगी. तत्काल लाभ नहीं मिलेगा. उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी. नौकरी में अमन-चैन रहेगा. ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है. नए व्यापारिक अनुबंध होंगे. निवेश शुभ रहेगा. कारोबार में वृद्धि होगी. परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा.

मीन : स्वास्थ्य का ध्यान रखें. विवाद को बढ़ावा न दें. वाणी में हंसी-मजाक समय व स्थिति को देखकर करें. शोक समाचार प्राप्त हो सकता है. नकारात्मकता रहेगी. मेहनत अधिक होगी. लाभ में कमी रह सकती है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. फालतू बातों पर ध्यान न दें. व्यापार ठीक चलेगा.

http://फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में PLI स्कीम को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now