पिथौरा. पुलिस द्वारा दो युवकों से तांबे का सिक्का जब्त कर उन पर 20 लीटर शराब का मामला बनाकर जेल भेजे जाने का मामला सामने आया है. थाना क्षेत्र के ग्राम लाखागढ़ निवासी निशिकांत राय ने पुलिस महानिरीक्षक को लिखी एक शिकायत में पिथौरा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. श्री राय ने बताया कि विगत 26 मार्च को पिथौरा पुलिस अचानक उनके घर पहुंची और उनके पुत्र प्रकाश को उठाकर ले गई. इसके अलावा ग्राम के ही एक अन्य युवक गणेश तांडी को भी पुलिस थाने ले गई और इन्हें हनुमान छाप सिक्का रखने के जुर्म में जेल भेजने की धमकी देकर दोनों की रात भर पिटाई की.
http://अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या
सुबह जब मैंने पुत्र गणेश को देखा तो उसकी हालत देखकर पूरा परिवार रोता रहा. क्योंकि दोनों युवकों की पुलिस ने बेदम पिटाई की थी शरीर सूज गया था. बाद उन्हें छोड़ने की बजाय थाने से ही दो जरकिन शराब निकालकर युवकों को शराब तस्करी के मामले में चालान बनाकर जेल भेज दिया. निशिकांत राय के अनुसार उनके पूरे परिवार में ना कोई शराब पीता है ना ही शराब का व्यवसाय ही करता है. पुलिस ने इसके पूर्व भी इस परिवार के विरुद्ध मामला बनाकर उनकी बहुत पिटाई की थी जिसकी शिकायत उन्होंने उच्च अधिकारियों से प्रमाण के साथ की थी. जिससे वर्तमान थाना प्रभारी बौखलाहट में अब मेरे पुत्र को फर्जी मामले में फंसाकर जेल भेज दिए हैं.
http://फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में PLI स्कीम को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
अब निशिकांत ने राज्यपाल, गृहमंत्री एवं पुलिस महानिरीक्षक से उनके परिवार को प्रताड़ित करने वाले थाना प्रभारी पर कार्रवाई करने की मांग की है. वे स्थानीय पुलिस से इतने परेशान हो चुके हैं कि उनकी रात की नींद जा चुकी है इसलिए कार्रवाई नहीं की जा सकती तो उन्हें सपरिवार इच्छामृत्यु की अनुमति दी जाए. दूसरी ओर एसडीओपी पुपलेश कुमार पात्रे ने स्वीकार किया कि हनुमान छाप सिक्का बेचने के मामले में दो युवकों को पकड़ा गया है पर उन पर शराब की कार्रवाई की जानकारी नहीं है. जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी.
प्रांजल दहिया का नया गाना ‘बीपी हाई’ रिलीज, यूट्यूब पर मचाया तहलका https://t.co/8gWQ6zzyiu
— Cg Janadesh (@CJanadesh) March 31, 2021







