আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : कच्चे दूध से करें शिवजी का अभिषेक, जानिए कैसा होगा दिन

Published on: July 25, 2021
---Advertisement---

आज श्रावण मास की प्रतिपदा और द्वितीया तिथि का योग बन रहा है. श्रवण नक्षत्र दोपहर 12.50 तक रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले श्रवण नक्षत्र होने से गद और उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग आज बन रहे हैं. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 25 जुलाई रविवार

श्रावण कृष्ण प्रतिपदा-द्वितीया

मेष : प्रेम संबंधों में आज उतार-चढ़ाव बना रहेगा. अपने करीबी लोगों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें. अपने साथी का समर्थन और स्नेह आपको मिलेगा. लेकिन आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं.

वृषभ : आप अपनी मीठी और चिकनी चुपड़ी बातों से अपने प्रियतम का दिल जीतने में सफल होंगे. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. आपको परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की लिए रविवार का दिन बहुत अच्छा है.

http://छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दर घटकर 0.39 प्रतिशत पर पहुंची

मिथुन : वैवाहिक मामलों में सुख और आनंद प्राप्त होगा. आप अपने जीवन साथी के साथ एक खूबसूरत रिश्ते का आनंद उठा पाएंगे. रविवार को अपने प्रिय के समक्ष दिल खोलकर प्यार का इजहार करने के लिए उपयुक्त दिन है.

कर्क : परिवार के सदस्यों के साथ भावनात्मक फासलों को दूर करने के लिए ये सबसे अच्छा समय है. आप अपने दृष्टिकोण में और अधिक संवेदनशील हो जाएंगे. आपकी मन स्थिति बहुत ही अस्थिर रहेगी. आप अपने रूप-आकार या पहनावे में कुछ बदलाव लाने का फैसला कर सकते हैं.

सिंह : प्रेम संबंध अनुकूल रहेंगें. रिश्तों में किसी भी प्रकार की असहमति आसानी से सुलझ जाएगी. परिजनों से सहायता तथा समर्थन प्राप्त होगा. कोई शुभ कार्य भी परिवार में आयोजित किया जा सकता है. आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

कन्या : विरोध और बहस की स्थितियों से बचें. प्रियजनों के साथ मनमुटाव संभव है. टकराव को विकसित न होने दें. चीजें हाथ से बाहर निकल जाएं, उससे पहले उन्हें संभाल लें. अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें. व्यापारीगण अब अपने विस्तार की योजनाओं के साथ आगे बढ़ सकते हैं.

तुला : आप खुशहाल और परिपूर्ण वैवाहिक जीवन का आनंद ले पाएंगे. आपको किसी के साथ आध्यात्मिक संबंध का अनुभव हो सकता है. लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे. आप अपने आसपास के लोगों पर एक प्रबल प्रभाव बनाने में सक्षम होंगे.

http://झूठे, फर्जी और गलत जाति प्रमाण-पत्रों के आधार पर सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को तुरंत बर्खास्त करने के निर्देश

वृश्चिक : परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद होने की संभावना है. अहम का टकराव वैवाहिक संबंधों में तनाव का कारण बन सकता है. किसी बहुत पुरानी दोस्त के साथ रास्ते अलग हो सकते हैं. गंभीर बहसबाजी से बचें. स्पष्ट रूप से खुलकर सामने आने से ही अफवाहों का अंत किया जा सकता है.

धनु : आपके प्यार भरे पलों में एक खुशहाल चमक होगी. आप पुरानी गलतफहमियों पर विचार करेंगे और उनसे छुटकारा पाने के तरीकों पर गौर करेंगे. आप नए मित्र बनाएंगे और सामूहिक गतिविधियों में भाग लेंगे. परिवार का कोई संबंधी आप के लिए सहायक साबित होगा.

मकर : यदि आप किसी के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय सर्वोत्तम है. विवाहित जोड़े आज प्रणय-सुख का अनुभव करेंगे. यह समय अपने आप को तनावों से मुक्त करने और मित्रों के साथ समय बिताने के लिए उत्तम है.

कुंभ : पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा और आपका जीवन साथी आपका सहायक सिद्ध होगा. आपका वैवाहिक जीवन कुछ चिरस्थायी प्यार के क्षणों के साथ एक खूबसूरत मोड़ ले लेगा. दोस्तों के साथ रुचि, अनुभव और विचार बांटने से आपका उत्साह बढ़ेगा.

मीन : आपको मित्रों और रिश्तेदारों के साथ गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है. तथ्यों का निरपराध विरूपीकरण व्यक्तिगत संबंधों में अविश्वास और आघात की स्तिथि पैदा कर सकता है. अच्छे परिणामों के लिए ‘प्रवाह के साथ’ काम करने का रवैया अपनाएं.

http://दोस्त के साथ मिलकर पति ने की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now