আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दोस्त के साथ मिलकर पति ने की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

Published on: July 24, 2021
---Advertisement---

महासमुंद/बसना. बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भालूपतेरा में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति और सहयोगी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पति ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की थी. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ 302, 201, 34 के तहत मामला दर्ज किया है. ज्ञात हो कि बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भालूपतेरा निवासी राधेश्याम नायक पिता सालिक राम (22) ने पत्नी सुशीला नायक (कैकेयी) की गला दबाकर हत्या कर दी थी और आत्महत्या बताने के लिए शव को घर में फांसी के फंदे पर टांग दिया था. इसमें आरोपी का सहयोग उसके दोस्त राजेश नायक (22) ने किया था.

http://कल घोषित होगा हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम

पुलिस ने बताया कि मृतका का मायका ग्राम अंकोरी बसना है. फरवरी 2020 में उसका विवाह भालूपतेरा के राधेश्याम नायक के साथ हुआ था. आरोपी का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था. यह बात पत्नी जानती थी. इसके कारण दोनों में आएदिन विवाद होता था. इसीलिए उसने पत्नी को रास्ते से हटा दिया. घटना के दिन भी विवाद हुआ. घर में कोई नहीं था. पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी. अपराध छिपाने फांसी पर टांग दिया. परिजनों ने भी इसे आत्महत्या मान लिया. पीएम रिपोर्ट में चिकित्सक ने नवविवाहिता की मौत गला दबाने व श्वास गति रुकने से मृत्यु होना लेख किया जिसके बाद पुलिस ने राधेश्याम को हिरासत में लेकर पूछताछ की और जल्द ही पूरा मामला सामने आ गया.

http://मंत्री ने तलवार से काटे केक, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग भी भूले

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now