रायपुर. मंत्री गुरु रूद्र कुमार का जन्मदिन 23 जुलाई को उनके रायपुर स्थित सरकारी आवास में मनाया गया. कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी तादाद में शामिल हुए. बंगले में भीड़ थी. यहां न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया न ही किसी ने मास्क लगाया. मंत्री जी के बंगले पर कोरोना गाइडलाइन का ख्याल रखना उचित नहीं समझा गया. एक मंच सजा था, जिस पर बड़ा सा फ्लेक्स लगाया गया था और इस पर लिखा था हैप्पी बर्थडे बॉस. जैसे ही मंत्री जी पहुंचे.
http://‘TMKOC’ से गायब हैं बबीता जी, क्या छोड़ दिया शो? जानिए सच्चाई

जबरदस्त नारेबाजी की गई और एक किनारे पर रखे केक को मंत्री जी तलवार से काटते हुए नजर आए. वो भी एक दो नहीं बल्कि दर्जनों. हाथों में तलवार लेकर मंत्री जी ने तस्वीरें भी खिंचवाई हैं. शायद उन्हें ये अच्छे से पता है कि उनके खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने के बाद भी कार्रवाई करने की हिमाकत कोई नहीं कर सकता, क्योंकि वह मंत्री जो ठहरे. देश के कई राज्यों में तलवार से केक काटने के मामले में लोगों पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है, लेकिन छत्तीसगढ़ में कानून का पालन करवाने वाली सरकार के मंत्री का है.
http://बच्चों के लिए सितंबर तक आ सकती है वैक्सीन : एम्स डायरेक्टर







