आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. सूर्योदय श्रवण नक्षत्र में हुआ है, जो दोपहर 12.15 तक रहेगा. इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले श्रवण नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग बन रहा है. इसके अलावा इस दिन रवि और कुमार नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं. इन सभी शुभ-अशुभ योगों का असर आपकी लाइफ पर भी होगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 15 अक्टूबर शुक्रवार
आश्विन शुक्ल विजयादशमी अपराजिता पूजा
मेष : शुक्रवार को भाग्य आपके साथ रहेगा. परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बने रहेंगे. आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा. आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा और धन का निवेश होगा.
वृषभ : नौकरी में अच्छी मान-प्रतिष्ठा के साथ सफलता मिलेगी. प्रमोशन या उससे सम्बंधित बातचीत होगी. पुत्र संतान द्वारा सराहनीय काम होगा. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होगी, एक-दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.
https://आधी कीमत पर दवा उपलब्ध कराने 169 शहरों में खुलेंगे 188 मेडिकल स्टोर्स
मिथुन : छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. किसी को उधार देने से बचें. व्यवसाय और धन के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. पेट संबंधी दिक्कतें होंगी. खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें, नहीं तो गैस विकार हो सकता है. आज भाग्य का साथ मिलने वाला है.
कर्क : आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा और आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी इसलिए आप आज सोच समझकर बोलें. महत्वपूर्ण बातें अपने पार्टनर से जरुर शेयर करें. आज के दिन अपने से बड़ों और सज्जन व्यक्तियों का आदर-सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे.
सिंह : काफी लोगों से आज बातचीत होगी, मधुर संबंध बनेंगे. कार्य क्षेत्र में परेशानियां मिलनी संभव हैं, किसी तरह का सच्चा या झूठा आरोप भी लग सकता है. आज वाद-विवादों से बचकर रहना ही उचित होगा. आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता और मार्गदर्शन देंगे.
कन्या : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. दूसरों के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. विदेश यात्रा का आनन्द लेंगे. कामकाज के सम्बन्ध में दूर की यात्राएं संभव हैं. धन का निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है, पॉलिसी, शेयर मार्केट में आप धन इनवेस्ट कर सकते हैं.
तुला : चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे. जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा. संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी. ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी. शैक्षणिक मोर्चे पर लगातार प्रयास की वजह से कुछ खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपको मिल सकता है.
https://क्रॉप टॉप में नोरा फतेही का धमाकेदार बेली डांस, वीडियो वायरल
वृश्चिक : दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी. परिवार या प्रेमीजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा. मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य आज प्राप्त होगा, जिसके कारण अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा. आर्थिक तौर पर स्थिति संतोषजनक रहेगी.
धनु : सेहत सामान्य रहने वाली है. सोच योजनाबद्ध रहेगी इसलिए कामकाज में सफलता मिलेगी. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. गुस्से को अपने ऊपर हावी ना होने दे, फिर दिन अच्छा बीतेगा.
मकर : भाग्य आपका साथ देगा. मानसिक सुस्ती खत्म होगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे. भाग्य का साथ मिलने वाला है. काम-काज में लाभदायक स्थिति बनेगी.
कुंभ : किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें. निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं. बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें.
मीन : घूमने-फिरने के लिए घर से बाहर निकलेंगे जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा. आप कामकाज में अपना पूर्ण सहयोग देंगे. मौसम की मार झेलने को मिल सकती है. चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी.
https://Google ने बैन किए ये तीन खतरनाक ऐप्स, फोन से तुरंत करें डिलीट











