नई दिल्ली. Google ने तीन और ऐप्स को बैन किया है, जिनके कई मिलियन फॉलोअर्स हैं. अगर आपके स्मार्टफोन में भी यह ऐप्स हैं, तो इसको तुरंत डिलीट कर दें, क्योंकि यह आपको कंगाल बना सकते हैं. गूगल Play Store से प्रतिबंधित किए गए ये तीन ऐप यूजर्स को उनकी व्यक्तिगत जानकारी और पैसा चुरा रही थीं. सुरक्षा फर्म कास्परस्की ने इन ऐप्स को देखा और कहा कि फेसबुक लॉगिन के जरिए यूजर्स की पर्सनल इंफोमेशनल चुराई जा रही हैं और बैंक अकाउंट तक घुसा जा रहा है.
https://पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, जानिए कितने बढ़े दाम
कई वेब सर्विस और ऐप्स पर ‘Login With Facebook’ बटन का उपयोग यूजर्स को क्विक ऑथेंटिकेट करने के लिए किया जाता है और उन्हें कोई अन्य यूजर नेम और पासवर्ड बनाए बिना सेवा का उपयोग करने की अनुमति मिलती है और इसका उपयोग Spotify और Tinder जैसी लोकप्रिय सेवाओं द्वारा किया जाता है. सुरक्षा फर्म के अनुसार, ये ऐप लॉगिन क्रेडेंशियल चोरी करने और उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी तक पहुंचने के लिए साइन-इन डेटा का उपयोग कर रहे थे. प्रतिबंधित ऐप्स के नाम “मैजिक फोटो लैब – फोटो एडिटर”, “ब्लेंडर फोटो एडिटर-ईज़ी फोटो बैकग्राउंड एडिटर” और “पिक्स फोटो मोशन एडिट 2021” हैं. इन ऐप को प्ले स्टोर से प्रतिबंधित कर दिया गया है.
https://Realme GT Neo 2 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स









