আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : बने रहेंगे 2 शुभ योग, जानें कैसा होगा आज का दिन

Published on: October 16, 2021
---Advertisement---

आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में हुआ है, जो सुबह 11.41 तक रहेगा. इसके बाद शतभिषा नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से आनंद और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम के 2 शुभ योग आज बन रहे हैं. शुक्रवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर मीन से मेष में आ चुका है. इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 16 अक्टूबर शनिवार

आश्विन शुक्ल पक्ष पापांकुशा एकादशी

मेष : शनिवार को भाग्य आपके साथ रहेगा. अपने मित्र एवं परिचितों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. किसी नई व्यापारिक योजना पर कार्य करने के लिए ये अच्छा सबसे समय है. कामकाज के क्षेत्र में दिन लाभदायक सिद्ध होगा.

वृषभ : शनिवार कामकाज में अच्छी सफलता दिलाने वाला रहेगा. आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. आप अपने बलबूते पर कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे.

https://IPL 2021 : CSK चौथी बार बनी चैंपियन, KKR को 27 रन से हराया

मिथुन : बेवजह किसी से मन-मुटाव हो सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो शनिवार को आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा. शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी. नौकरी हो या व्यवसाय, अच्छी सफलता मिलेगी. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा.

कर्क : चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा कर लेंगे. स्टूडेंट्स को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. नौकरी में किसी की सहायता से कुछ नया सिखने का अवसर मिलेगा, मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी.

सिंह : कामकाज के लिए शनिवार बेहतर साबित होगा. किसी नए दोस्त की सहायता से आपको अपनी योजनाओं में आशातीत सफलता अवश्य प्राप्त होगी. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी, परन्तु अचानक खर्च भी बढ़ने वाले हैं.

कन्या : आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में अच्छा दिन व्यतीत होगा. घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. मन में अपने गुरुजनों एवं बड़े बुजुर्गों के लिए आदर-सत्कार की भावना में बढ़ोतरी होगी.

तुला : आप अपने दुश्मनों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे, बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे. आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है. परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे, उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा. शनिवार स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है.

https://सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का मोशन पोस्टर जारी

वृश्चिक : आप अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे. वाणी में मधुरता होगी जिसके कारण अपने मित्रों, रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता बनेगी. आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा.

धनु : दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें सफल होंगे. दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा. हमेशा अपनी सकारात्मक सोच रखें.

मकर : अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे. शनिवार की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है. कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा. धन का संचय भी कर सकते हैं.

कुंभ : आपका व्यवहार बड़ा ही सौम्य रहने वाला है. व्यवहार में परिवर्तन दूसरों के लिए चर्चा का विषय बनेगा. अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. आप कामकाज में मन लगाकर काम करेंगे तथा किसी अपने की सहायता से ही आपको अच्छा धन लाभ होगा.

मीन : आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे. नवीन मित्रता आपके उज्जवल भविष्य में सहायक होगी. शनिवार को भाग्य का साथ अच्छा मिलेगा.

https://Samsung Galaxy A52s 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now